फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद अध्यापक की मृत्यु, प्रमाणपत्र के लिए भटक रहा बेटा

Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
चुनाव ड्यूटी से लौटने के 15 दिन बाद एक अध्यापक की कोविड समर्पित अस्पताल -एल-2- पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। अब अस्पताल के डॉक्टर मृतक के पुत्र को कोविड-19 से मृत्यु का प्रमाणपत्र देने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम द्वारा जारी प्रमाणपत्र पर कोविड-19 का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन

वैष्णव रॉयल नगर सिंघौली निवासी भगवान सिंह (55) हाथरस के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सुजावलपुर में अध्यापक थे। 15 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव के दौरान हाथरस जनपद के सहपऊ के धाधऊ स्कूल पर ड्यूटी की। 28 अप्रैल को बुखार, खांसी, कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। शहर के एक नामी डायग्नेस्टिक सेंटर में सिटी स्कैन कराई, जिसका स्कोर 25 में 15 था। 29 अप्रैल को कोविड-19 समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 30 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद मृतक के पुत्र नितिश कुमार को अस्पताल से एक पर्ची दी गई, जिस पर मृतक का नाम एवं पता लिखा था। कोविड-19 का कहीं जिक्र नहीं किया गया था। नगर निगम से मृत्यु प्रमाणपत्र तो बन गया, लेकिन उस पर मृत्यु का कारण अंकित नहीं है।
विज्ञापन

मृत्यु स्थल के रूप में जरूर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अंकित है, जो कोविड-19 समर्पित अस्पताल है। अब जब मृतक के पुत्र नितिश कुमार कोविड-19 से मृत्यु का प्रमाणपत्र लेेने गए तो पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने प्रमाणपत्र देने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह सिटी स्कैन की रिपोर्ट पर कोरोना से मृत्यु का प्रमाणपत्र नहीं देंगे। आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर ही प्रमाणपत्र देंगे। अध्यापक के पुत्र अब प्रमाणपत्र के लिए दीनदयाल अस्पताल से लेकर सीएमओ कार्यालय तक मारे-मारे फिर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार कहती है कि चुनाव ड्यूटी के तीस दिन के अंदर में मरने वाले शिक्षकों को मुआवजा देंगे। जबकि कोविड अस्पताल के डॉक्टर कोरोना से मृत्यु का प्रमाणपत्र देने को तैयार नहीं हैं। उनका यह भी आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक ट्रीटमेंट कार्ड भी नहीं दे रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय से जब शिकायत की गई तो उन्होंने युवक को शनिवार को सुबह बुलाया है। उन्होंने कहा कि युवक से बातचीत के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed