फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

एक एनओसी पर दो बॉयोडीजल पंप संचालन की तैयारी में था कर्मवीर

Sat, 12 Jun 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पूर्ति विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को गंगीरी के वाजिदपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव के चाचा सत्यपाल सिंह की जमीन पर पकड़े गए निर्माणाधीन फर्जी बॉयोडीजल पंप के संबंध में शुक्रवार को कागज प्रस्तुत होने के बाद कई परतें खुलीं। वाजिदपुर में ही पकड़े गए दूसरे बॉयोडीजल पंप का संचालक कर्मवीर इस पंप को पुरानी एनओसी के नाम पर संचालन की तैयारी में था। इसके लिए उसने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के चाचा सत्यपाल सिंह से अपने नाम जमीन का एग्रीमेंट कराया। एग्रीमेंट के दस्तावेज सत्यपाल सिंह के बेटे अतुल ने विभाग के सामने पेश किए हैं। अब विभाग कर्मवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। इधर, पंप पहले ही सीज कर दिए हैं। खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड अभी तक पंप संचालकों की ओर से पेश नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगीरी में पूर्ति विभाग ने तीन बॉयोडीजल पंप पकड़े। वाजिदपुर में दो पंप पकड़े गए। इनमें एक पंप निर्माणाधीन अवस्था में मिला, जिसे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव के चाचा की जमीन पर स्थापित किया जा रहा था। इसकी पूर्ति विभाग से कोई एनओसी जारी नहीं हुई है। मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। भाजपा नेता के चचेरे भाई अतुल को मौके से पकड़ा गया। उसने 24 घंटे का समय जमीन के कागजात पेश करने के लिए मांगा था।
विज्ञापन

डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को अतुल ने एग्रीमेंट के कागजात पेश किए, जिसमें एग्रीमेंट कर्मवीर के नाम पर पाया गया। वाजिदपुर में पकड़ा गया दूसरा पंप कर्मवीर सिंह का ही था। इसके पास खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। आशंका यह है कि एक ही एनओसी पर कर्मवीर दोनों पंप संचालन की तैयारी में था। वहीं, कसेर में पकड़े गए तीसरे पंप संचालक के पास भी खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। तीनों पंप फिलहाल सीज हैं। विभाग जांच में जुटा है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों को नोटिस जारी हो गया है। इधर, क्षेत्र में चर्चा है कि इस पंप को भाजपा नेता के संरक्षण में बनाया जा रहा था। हालांकि इस मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर पंप मिला है वह चाचा सत्यपाल सिंह की है। उन्होंने एक बीघा जमीन को किराए पर दी है। यह पंप कर्मवीर पुत्र वीरेंद्र निवासी अहरौली व मुकेश पुत्र भद्रपाल निवासी जामना का है। एक हजार रुपये माह के किराए पर चाचा ने इनको यह जमीन दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed