{"_id":"60b2989d8ebc3e34fc035351","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2642248141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल खाली करने के फरमान पर बोले छात्र, रातों-रात कहां जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल खाली करने के फरमान पर बोले छात्र, रातों-रात कहां जाएं
विज्ञापन
हॉस्टल खाली करने के फरमान से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शोध छात्र व अन्य छात्र परेशान हैं। इनका कहना है कि हम रातों-रात कहां चले जाएं? अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के उस फैसले को गलत बताया है, जिसमें हॉस्टल में रह रहे छात्रों से हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है।
फैजुल हसन ने कहा है कि पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है। वह बच्चे हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई और कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो इसमें परेशानी किस बात की है?
एएमयू की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में कमी होने के कारण रोज बहुत सारे बच्चे कंट्रोलर ऑफिस, रजिस्टार ऑफिस, वीसी ऑफिस के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो रहे हैं। मेल या एप्लिकेशन भेज रहे हैं, क्योंकि उनके फॉर्म के भरने की पूरी प्रक्रिया नहीं हो पाई है। ऐसे में अगर वह बच्चे दूर जिले में अपने घर चले जाएंगे तो वहां से कैसे अपनी प्रक्रिया पूरी करेंगे ?