{"_id":"608329c28ebc3e8d2f36c35e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali261687719","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में 50 बेड का कोविड अस्पताल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में 50 बेड का कोविड अस्पताल तैयार
विज्ञापन
फोटो-----
जिला अस्पताल में 50 बेड
का कोविड अस्पताल तैयार
- पहले ही दिन सभी बेड भरे, बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई जारी
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल (एल-1) में कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। यहां 50 बेड मेडिसिन ब्लाक में रिजर्व किए गए हैं। एडीएम सिटी की निगरानी में यह अस्पताल चलेगा। यहां सिर्फ कोविड संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। दरअसल, यहां पर ऑक्सीजन जेनरेटर लगा हुआ है। यह हवा से ऑक्सीजन खींचकर मेडिकल ऑक्सीजन में तब्दील करता है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि जिला अस्पताल में बाहर से ऑक्सीजन मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां कुल 85 ऑक्सीजन बेड हैं। इनमें से 50 बेड का कोविड अस्पताल मेडिसिन ब्लाक में तैयार किया गया है। फिलहाल, अस्पताल में ओपीडी बंद हैं। सिर्फ बच्चों की ओपीडी हो रही है। इसके अलावा, इमरजेंसी को चालू रखा गया है। अगर, मरीजों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल की क्षमता को बढ़ाया जाता है तो इमरजेंसी को बंद किया जाएगा।
---------------