फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

प्रशिक्षण में शामिल हुए तीन हजार कार्मिक अनुपस्थिति रहे 135 पर होगा मुकदमा

Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। पहले दिन कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में तीन पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में तीन हजार कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 135 प्रशिक्षणार्थी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सभी अनुपस्थित प्रशिक्षणार्थियों/मतदान कार्मिकों के विरुद्ध राज्य निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 73 प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 16 अप्रैल तक यह प्रक्रिया लागू रहेगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मतदान कार्मिकों को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त करें, छोटी सी गलती संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने मतदान कार्मिकों से स्प्लिट बूथ, टेंडर वोट, चैलेंज वोट, मतपत्र लेखा आदि पर प्रश्न-उत्तर भी किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताए जा रहे दायित्वों से संबंधित बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट भी कर लें। मतदान कार्मिक समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

यू ट्यूब पर मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न वीडियो अपलोड किए गए हैं, उन्हें अवश्य देखें। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने सभी मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि मतदान कार्मिकों से स्प्लिट बूथ, मतपत्र लेखा, मतपेटी सील करना, पीठासीन डायरी, मतदान कार्मिकों के कार्य व दायित्व, मतदान सामग्री का मिलान, मतदान अभिकर्ता नियुक्ति, कम्पेनियन आदि पर चर्चा करें तथा इन विषयों से संबंधित वीडियो भी दिखाएं। उपनिदेशक बेसिक इंद्र प्रकाश सोलंकी, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा एवं बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक पाली में 1000 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। रविवार को प्रथम दिन कुल 3000 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed