फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

राकेश टिकैत की किसान पंचायत पर अनुमति का संशय

Sat, 03 Apr 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गोंडा के गांव भ्यामल खेड़ा में आज शनिवार को प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की किसान महापंचायत की अनुमति पर संशय की स्थिति है। शुक्रवार शाम तक पंचायत की अनुमति नहीं हो सकी। भाकियू नेता पूरी कोशिश में जुटे हैं। लेकिन गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई नहीं हो सकी। देर रात एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह ने बताया कि उनके पास अनुमति को लेकर आवेदन नहीं आया है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशि सिंह ने बताया कि गोंडा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से अनुमति के संबंध में आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध व पंचायत चुनाव को लेकर गोंडा के गांव भ्यामल खेड़ा में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन होगा। पूर्व सांसद व सपा नेता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत दोपहर एक बजे तक पंचायत में पहुंचेंगे। उन्होंने अपील की है कि कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों को अगर सहानुभूति है तो पंचायत चुनाव में वोट की ताकत से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोकतंत्र का अहसास कराएं। कृषि कानून विरोधी आंदोलन को सपा का पूरा समर्थन है। वहीं, अनुमति के संबंध में एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह ने बताया कि प्रार्थना नहीं मिला है। शुक्त्रस्वार को गुड फ्राइडे की छुट्टी थी। बिना अनुमति पंचायत नहीं होने दी जाएगी। वहीं, शशि सिंह ने एलान किया कि प्रशासन चाहे अनुमति दे या न दे, वह किसान पंचायत करके रहेंगे। प्रशासन जो भी कार्रवाई करेेगा उसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed