{"_id":"6060c4a68ebc3ecbac066ca8","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali259810251","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बरसा रंग, भांग के साथ होली का हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बरसा रंग, भांग के साथ होली का हुड़दंग
विज्ञापन
मदार गेट बाजार में होली खेलते युवक।
- फोटो : CITY OFFICE
होलिका दहन से पहले रविवार को शहर के बाजारों में परंपरा का निर्वहन करते हुए जमकर होली खेली गई। हुरियारों ने खूब टेसू का रंग उड़ाया। नगर निगम ने पानी भी उपलब्ध कराया। इस दौरान विभिन्न जगह भांग की ठंडाई भी घुटी और चौराहों पर खुलेआम शराब का जाम भी छलका। खास बात यह रही की ढाई बजे तक अधिकतर जगह बिना किसी विवाद के होली संपन्न हुई।
धूल वाली होली के दिन बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में सालों से बाजारों के दुकानदार व व्यवसायी एक दिन पहले होली मनाते हैं। जैसे ही सूरज चढ़ा। वैसे ही जगह जगह होली शुरू हो गई। लोगों ने टेसू के फूलों को पानी के ड्रम में डालकर रंग तैयार किया। साथ ही अबीर गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। कई जगह लोग भांग की ठंडाई छनती दिखी तो कई जगह लोगों ने खुलेआम शराब के जाम छलकाए। हालांकि कहीं विवाद की स्थिति नहीं बनी।
शहर के घुड़ियाबाग, देहलीगेट, महावीर गंज, अब्दुल करीम चौराहा, कनवरी गंज, फऊल चौक, हलवाई खाना, मदारगेट, दुबे पड़ाव क्षेत्र के बाजारों में जमकर होली खेली गई। होली खेलने के लिए सुबह तक नगर निगम ने जगह जगह रखे ड्रमों में टैंकर से पानी भरवाया था। नगर निगम ने नोडल और जोनल अधिकारियों के साथ सैकड़ों कर्मचारियों को इसकी जिम्मेदारी दी थी। अब्दुल करीम चौराहा और मानिक चौक पर तो लोगों ने पाइप बिछाकर उसमें छेद कर दिए। इन पाइपों में सबमर्सिबल जोड़ दी गई। इसके बाद जो आता वह पानी से नहाता हुआ निकलता। यहां से गुजरने वाले लोग खुद ब खुद ही तर हो जाते।
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले हल्की रही होली
अलीगढ़। शहर के बाजारों में पिछले सालों में जो होली की धूम रहा करती थी, इस बार हल्की रही। क्योंकि यह होली शाम चार बजे तक चला करती थी। लेकिन इस बार रविवार को अधिकांश जगह लगभग ढाई बजे तक होली खेली गई।
बचने के चक्कर में फिसल गई बाइक
अलीगढ़। शहर के बाजारों में होली खेलने के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक वहां होकर गुजरे। ऐसे में कुछ जगह लोगों ने जब वाहन चालकों पर रंग डाला तो बचने के चक्कर में बाइक फिसल गई। हालांकि कहीं किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
युवती-महिलाओं ने सुनाई खरी खोटी
अलीगढ़। शहर के बाजारों में होली खेलने के दौरान जब हुरियारों ने महिलाओं और युवतियों पर रंग डाला तो इसका विरोध किया गया। युवती व महिलाएं खरी खोटी सुनाते हुए अपने गंतव्य को निकलीं।
बस और गाड़ी में बाल्टी भर भरकर फेंका रंग
अलीगढ़। शहर के आगरा रोड से गुजर रहे वाहनों में जिन चार पहिया या बस की खिड़कियां खुली हुई थीं। दुबे पड़ाव और मदार गेट चौकी के पास लोगों ने जमकर पानी और रंग डाला। रंग डालने के लिए लोग बाल्टियां लेकर आए थे। एक एक करके अलग अलग वाहन लोग बाल्टी भरकर रंग डालते रहे।
अब्दुल करीम चौराहे पर तैनात रही फोर्स
अलीगढ़। अब्दुल करीम चौराहे पर आयोजित होली कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए मौके पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम कोल रंजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, एसीएम अंजुम बी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत सहित पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान मौजूद रहे। सभी ने पूरा होली का कार्यक्रम अपने सामने संपन्न कराया। इसके अलावा संवेदनशील इलाके में भी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में होली खेली गई।
गीले कपड़े तार पर फेंकने से हुई स्पार्किंग
अलीगढ़। अब्दुल करीम चौराहे पर होली खेलने के दौरान कुछ लड़कों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़कर ऊपर की तरफ फेंके। ऊपर बिछे तारों के जाल पर जब गीले कपड़े अटक गए तो स्पार्किंग हुई। ऐसे में यहां बड़ा हादसा होने से टल गया।
कपड़े और तिरपाल से ढकी गई मस्जिद
अलीगढ़। बाजार की होली शुरू होने से पहले अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित मस्जिद को तिरपाल और कपड़े से ढक दिया गया था। इससे होली का रंग, गुलाल आदि मस्जिद की दीवारों पर नहीं पड़ा। बाजार की होली में सबसे बड़ा कार्यक्रम अब्दुल करीम चौराहे पर होता है। यहां क्षेत्रीय व्यापारी तथा दुकानदार डीजे और फव्वारा लगाकर होली खेलते हैं। इसके बाद यहां नाच-गाने का कार्यक्रम चलता है। चूंकि सबसे अधिक होली यहीं खेली जाती है। लिहाजा होली के रंगों से मस्जिद को बचाने के लिए सुबह ही तिरपाल और कपड़े डाल दिए गए थे।