फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

नकवी पार्क के विकास के लिए शासन से हरी झंडी

Sun, 28 Mar 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नकवी पार्क । - फोटो : CITY OFFICE
राहुल कुमार
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच कलेक्ट्रेट के सामने स्थित नकवी/जवाहर पार्क का स्वरूप जल्द बदलने जा रहा है। देश के कई नेशनल पार्क पर स्टडी करके स्मार्ट सिटी के तहत इसके सुंदरीकरण का प्लान तैयार किया गया है। इस योजना को शासन ने हरी झंडी दिखा दी है। सात कार्यों के लिए एनओसी जारी हो गई है।
जिला उद्यान अधिकारी ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अवगत करा दिया है। पार्क के संचालन एवं रखरखाव कार्य होने के बाद पहले पांच वर्ष के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पास रहेगा। हालांकि, पार्क का स्वामित्व उद्यान विभाग के पास रहेगा। अभी 22 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ है। हालांकि डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में फेरबदल की संभावना है। पूरा प्रोजेक्ट एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से तैयार किया गया है। इसमें साउंड एंड लाइट की जुगलबंदी वाला सिस्टम लगाया जाएगा। बच्चों के लिए छोटे और आधुनिक झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

1950 में बना था जवाहर/नकवी पार्क
42 एकड़ में 1950 में बने इस पार्क का रखरखाव वर्तमान में उद्यान विभाग के हाथ में है। पांच रुपये के टिकट पर प्रवेश मिलता है। रोजाना आने वाले दर्शकों को 60 रुपये में पूरे माह का पास जारी किया जाता है। उद्यान विभाग की नर्सरी भी इसी पार्क में है, जिसमें कई देशी-विदेशी प्रजातियों की पौध तैयार की जाती है। जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस पार्क के सुंदरीकरण का प्लान तैयार हुआ है। देश के कई नेशनल पार्क पर स्टडी करने के बाद इसका प्लान तैयार किया गया। आने वाले समय में यह नार्थ जोन का ऐसा पहला पार्क होगा, जिसमें इतनी आधुनिक सुख-सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम होंगे
1. 2500 मीटर की चारों ओर बाउंड्रीवाल
2. 2.4 मीटर का पथवे
3. लाइट एंड साउंड सिस्टम, म्यूजिक की तरंगों के साथ चलने वाला आधुनिक फव्वारा
4. 500 मीटर का सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक
5. किड्स प्ले एरिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित
6. योग सेंटर की स्थापना
7. प्रदर्शनी स्थल की स्थापना
पांच साल के बाद उद्यान विभाग को सौंप दिया जाएगा पार्क
जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया के मुताबिक इस पार्क के सुंदरीकरण में स्मार्ट सिटी लिमिटेड का पैसा खर्च होगा। इसलिए शासन ने कहा है कि पांच साल के लिए संचालन एवं रखरखाव स्मार्ट सिटी लिमिटेड करेगी। इससे होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा विभाग को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में पार्क में कैफेटेरिया व एमसी थिएटर का निर्माण प्रस्तावित था। मगर, शासन ने इन दो प्रस्तावों को हटा दिया है।

इन शर्तों पर मिली एनओसी
1. नकवी/जवाहर पार्क पर स्वामित्व की स्थिति उद्यान विभाग के पास यथावत रहेगी।
2. नकली/जवाहर पार्क में कार्य होने के बाद कार्य क्षेत्र के संचालन एवं रखरखाव का दायित्व पांच वर्षों तक अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का होगा। 5 वर्ष के रखरखाव के बाद यह उद्यान विभाग को ही सौंप दिया जाएगा।
3. पार्क में शेष समस्त कार्यों का दायित्व उद्यान विभाग का ही रहेगा।
4. राजस्व हिस्सेदारी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा। वह अलीगढ़ स्मार्ट सिटी को मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed