फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद आज

Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
तीनों कृषि कानूनों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे किसान संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के संघर्ष के चार माह पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारत बंद का एलान किया है। सरकार के विरोध में हुए इस एलान में सुबह छह बजे से सायं छह बजे तक दुकानें, माल, बाजार और संस्थान बंद कराने की बात कही गई है। रेलवे ट्रैक व सड़क जाम करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने बताया कि एंबुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली के अंदर भारत बंद का प्रभाव रहेगा। दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसानों के धरने चल रहे हैं, वे सड़के पहले से बंद हैं। इस दौरान वैकल्पिक रास्ते खोले गए थे। शुक्रवार के भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक इन वैकल्पिक रास्तों को भी बंद किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी बंद को सफल बनाने में सहयोग दें। बंद के दौरान आम जन को परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है। एंबुलेंस, शादी ब्याह, बरातों की बसें नहीं रोकी जाएंगी। बंद में फंसे यात्रियों के खाने-पीने का बंदोबस्त किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार को मंडी न जाएं। जिले में बंद को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तमाम बाजारों, मंडियों में जाकर बंद का समर्थन करने की अपील की है। किसान संगठनों को सभी व्यापारी संगठनों और आढ़तियों ने सहयोग व समर्थन के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

ये हैं मांगेे
तीन कृषि कानूनों को रद्द करो, एमएसपी व खरीद पर कानून बने, किसानों पर किए सभी पुलिस केस रद्द करो, बिजली बिल और प्रदूषण बिल वापस करो, डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतें कम करो, प्राइवेट मंडियों को बंद करो, चारों श्रम कानून वापस लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed