{"_id":"6054f46a8ebc3e591536e6fa","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2590521189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ डे पार्टी में मारपीट, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ डे पार्टी में मारपीट, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा क्षेत्र में खैर बाईपास स्थित गगन पब्लिक स्कूल के पास नवविकसित कॉलोनी में शुक्रवार को शाम निर्माणाधीन मकान में बर्थडे पार्टी में बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां नशे में धुत्त दो पक्षों में मारपीट हुई और खबर फायरिंग तक की है। इस सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि न होने की बात कही है।
पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन मकान में मकान स्वामी के बेटे का बर्थडे मनाया जा रहा है। इसी दौरान विनूपुर गांव का सचिन कोचिंग जाते समय पेट्रोल पंप पर अपने साथी शिवम से बात कर रहा था। चार अन्य युवक आ गए और वे शिवम को बातों में लगाकर बर्थ डे पार्टी में ले गए। वहां करीब 20 युवक थे और उनमें किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिन्होंने सचिन व शिवम से मारपीट कर दी। आरोप फायरिंग का भी है। सूचना पर पुलिस को पहुंचने से पहले ही आरोपी केक को बाहर फेंककर फरार हो गए। सचिन व शिवम को पुलिस जानकारी के लिए अपने साथ ले गई है। एसओ लोधा के अनुसार मारपीट हुई है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
डीजे बजाने से इंकार किया, फायरिंग
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के राम नगर में डीजे की साउंड को लेकर हुए विवाद पड़ोसी ने फायरिंग कर दी। खबर पर आई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि करन का डीजे बजाने का काम है। शुक्रवार दोपहर डीजे की आवाज को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी ने आवाज कम करने को कहा, इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि पड़ोसी ने फायरिंग कर दी। पुलिस मौके से दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मामले की जांच की जा रही है।