फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

मुसलमान एकजुट हों : कल्बे जव्वाद

Thu, 18 Mar 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : CITY OFFICE
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमान मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उसके साथ कोई सियासी पार्टी नहीं है। सभी पार्टियों ने उसे धोखा दिया है। पार्टियां केवल उनके साथ होने का ढिंढोरा पीटती रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को मौलाना जव्वाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अलीगढ़ आए थे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अगर चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह केवल प्रत्याशी रहे, न कि पार्टी का गुलाम बने। वह हट जाए तो पार्टी सत्ता से बाहर हो जाए। प्रत्याशियों को मुसलमानों का हमदर्द होना चाहिए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ का हवाला दिया, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने के दौरान क्षत्रिय एकजुटता की बात की थी। मजबूरन भाजपा को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना पड़ा था। उस जगह मुसलमान को आना होगा, क्योंकि उनकी एकजुटता से सरकार बन व गिर सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, हर पार्टी ने मुसलमानों को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाया है। मौलाना जव्वाद ने वसीम रिजवी पर इनाम घोषित करना फिजूल की बातें हैं, क्योंकि उसका सिर क्या उसके सिर से एक बाल भी कोई नहीं ला सकता। अलबत्ता, उसे फायदा हो जाएगा। उसकी सुरक्षा बढ़ जाएगी। इस तरह का बयान इस्लाम के खिलाफ है, क्योंकि सजा केवल अदालत दे सकती है। उन्होंने कहा कि वसीम को उम्मीद है कि ऐसे बयान देने से भाजपा सरकार में कट्टरपंथी लोगों से मदद मिलेगी। मौलाना जव्वाद ने कहा कि वसीम पर 153 ए का मुकदमा दर्ज है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो रही है। मगर कोई शरजील इमाम साहब हैं, जिन पर यह मुकदमा होने के बाद दूसरे दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम को सहयोग करने का जो आरोप भाजपा सरकार पर लग रहा है, उसकी गिरफ्तारी न होने से पुख्ता हो जाएगा। इसलिए उसे एनसएस के तहत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed