फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अलीगढ़ के 11 चेहरे शामिल

Fri, 12 Mar 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अलीगढ़ के 11 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें से तीन जाट समाज से हैं।
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का असर भाजपा पर साफ-साफ दिख रहा है। अलीगढ़ से तीन जाट नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा जारी सूची में डॉ. राजीव अग्रवाल, शेर सिंह चौधरी, सुनील पांडेय, आशुतोष वार्ष्णेय, गोपाल सिंह, मधु मिश्रा, शशि सिंह, चौधरी सत्यपाल सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अतिरिक्त सांसद सतीश गौतम एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी गई है। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया भी विशेष आमंत्रित सदस्य है।

किसान आंदोलन के मौजूदा समय में जाट लैंड के नाम से मशहूर खैर एवं टप्पल क्षेत्र से जाट समाज के तीन नेताओं को कार्यसमिति में जगह दी गई है। शशि सिंह टप्पल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। जाट राजनीति पर उनकी अच्छी पकड़ है। इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष पद के दावेदार रह चुके शेर सिंह चौधरी एवं खैर के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह को कार्यसमिति में शामिल कर जाट समाज को साधने का प्रयास किया गया है। डॉ. राजीव अग्रवाल एवं सुनील पांडेय लगातार दूसरी बार कार्यसमिति में शामिल हुए हैं। बहुत दिनों तक निष्कासित रह चुकी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा की कार्यसमिति के माध्यम से पार्टी की सक्रिय राजनीति में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed