{"_id":"603ea43d8ebc3ee9504fb2fb","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali257651293","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब की शोभायात्रा समिति को लेकर उपजा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब की शोभायात्रा समिति को लेकर उपजा विवाद
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा की समिति को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की अध्यक्ष पूजा गौतम ने आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता की तो दूसरे पक्ष के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता और समिति को अवैध कह दिया।
अध्यक्ष पूजा गौतम ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी आंबेडकर अनुयायियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 अप्रैल को दोपहर दो बजे से यह शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें विभिन्न झांकी, बैंड आदि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन के लिए महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजन समिति में महिला पदाधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है। इस बार नारी शक्ति एक अभूतपूर्व आयोजन कराएंगी। महामंत्री सुमन गौतम, कोषाध्यक्ष फुलवली चाची को बनाया गया है। इस मौके पर एमएल पापा, ललितकांत, प्रभात कुमार सविता, राहत अली, प्रभु सिंह सुमन, हरवेजी, रजनी, कमलेश गौतम, प्रीति बौद्ध, 2012 के अध्यक्ष अजय गौतम, 2017 के अध्यक्ष मुन्नाराही मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के तुरंत बाद रजिस्टर्ड डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि प्रेसवार्ता में मेरे गलत हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर मुझे बदनाम किया जा रहा है। अभी आयोजन को लेकर कोई समिति नहीं बनी है। शोभायात्रा का अध्यक्ष रजिस्टर्ड सोसाइटी की घोषित करती है। हम रजिस्टर्ड कमेटी के बैनरतले जल्द ही एक बैठक आयोजित करेंगे। जिसमें आगामी आयोजन समिति के अध्यक्ष की घोषणा होगी। प्रेसवार्ता करने वाली उक्त समिति अवैध है।