फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सत्यापन के बाद ही होगा बैनामा, स्टांप चोरी रोकने के लिए डीएम ने दिए आदेश

Tue, 12 Jan 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अब किसी भी भूमि का बैनामा तभी होगा, जब निबंधन विभाग के अफसर उसका सर्वे करेंगे। स्टांप चोरी रोकने के लिए डीएम ने यह आदेश जारी कर दिए हैं। कर करेत्तर, विकास कार्य एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में कम वसूली पर डीएम ने वाणिज्य कर अफसरों को जमकर फटकार लगाई। बुलंदशहर जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिये आबकारी विभाग को निरंतर चेकिंग अभियान चलाये जाने के आदेश जारी किए। सभी तहसीलों में भूमि विवादों को इसी माह निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जो आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ गई थीं वह अब तेजी पकड़ चुकी हैं, वित्तीय वर्ष भी अब समाप्ति की ओर है। अधिकारियों को चाहिए कि व्यक्तिगत रुचि लेकर शासन द्वारा आवंटित लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता में क्षम्य न होगी। वसूली लक्ष्य न पूर्ण करने वाले अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। समीक्षा में पता चला कि आबकारी विभाग द्वारा 83468 लाख के सापेक्ष 45596.70 वसूली की गई है, जिसे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि बुलंदशहर जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभाग को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग द्वारा 17919.21 लाख के सापेक्ष 7007.23 लाख रुपये की वसूली मिलने पर उन्होंने वसूली बढ़ाने के लिए प्रर्वतन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग द्वारा 87593.63 लाख के सापेक्ष अब तक मात्र 45342.50 की वसूली होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने स्टांप एवं पंजीयन विभाग के 48945 लाख के सापेक्ष 21470.79 लाख वसूली करने पर उन्होंने शत-प्रतिशत वसूली कराते हुए स्टांप चोरी रोकने के लिए बैनामा का मौके पर जाकर सत्यापन करने और कमी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अनुनय झा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed