{"_id":"5ff8b29b8ebc3e2f81108287","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2532347189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं दुष्कर्म के विरोध में छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्च, कहा- दोषियों को मिले खौफनाक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं दुष्कर्म के विरोध में छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्च, कहा- दोषियों को मिले खौफनाक सजा
Sat, 09 Jan 2021 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
बदायूं में हुए दुष्कर्म के विरोध निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठा हेल्प अलीगढ़ संस्था व प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के शिक्षकों ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के साथ बदायूं प्रकरण के विरोध में मार्च निकाला। यहां संस्था के चेयरमैन डीआर यादव ने घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं के सम्मान को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं को स्वतंत्र और मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय प्रयासरत रहना चाहिए। बदायूं प्रकरण में दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे महिलाओं के सम्मान पर हाथ डालने की कभी कोई आरोपी सोच भी न सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संस्था के पदाधिकारी व एकेडमी के बच्चों के सहयोग से महिला सम्मान बचाओ मुहिम चलाई जाएगी। जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकार और कानूनों की जानकारी देंगे। वहीं हिंसा का शिकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे। हम हर वह प्रयास करेंगे कि महिलाओं का सम्मान और उनकी गरिमा बनी रहे। यह प्रयास सरकार को भी करना होगा। तभी हम हकीकत में नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर विरोध मार्च निकालते हुए छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी भी की। कहा कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो। इसके लिए दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर दिनेश सिंह, अब्दुल कादिर, कौशलेंद्र सिंह, मोहन दीक्षित आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन