फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ALigarh news

गुलाब की खुशबू से जल्द महकेगा सर सैयद हाउस

Wed, 28 Oct 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
ALigarh news
सर सैयद हाउस परिसर में लगे गुलाब के पौधे। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद हाउस परिसर में गुलाब के पौधों का एक बगीचा तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के लैंड एंड गार्डन विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे इस बगीचे में गुलाब की कई किस्में लगाई गई हैं। दावा किया गया है कि यह अलीगढ़ में ही नहीं, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में अपनी तरह का एकमात्र रोज गार्डन होगा। इसको पूरा करने का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है।
विज्ञापन

एएमयू के लैंड एंड गार्डन विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी ने बताया कि करीब 4 बीघा क्षेत्र में फैले इस गुलाब के बगीचे में 43 किस्म के गुलाब लगाए गए हैं। इन गुलाबों को दक्षिण भारत से मंगवाया गया है। प्रत्येक वैरायटी के 12 पौधे लगाए गए हैं। अब इस गार्डन का काम करीब-करीब पूरा होने को है। नवंबर के पहले सप्ताह में इसका विधिवत उद्घाटन कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जो फूल गुलाब के पौधों पर आएंगे, वह पूरी तरह खिले नहीं होंगे। लेकिन अगले वर्ष जब सीजन आएगा, तब गुलाब अपनी पूरी क्षमता के साथ खिले होंगे। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में अन्य स्थान पर गुलाब की अन्य वैरायटी के साथ एक और बगीचे की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed