{"_id":"5f9727528ebc3e9b8e692903","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2472758171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मारा गया 50 हजार का इनामी बावरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मारा गया 50 हजार का इनामी बावरिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बदमाश का चिकित्सीय परीक्षण करते चिकित्सक।
- फोटो : AGRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ द्वारा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के सहारे बाजना कट पर मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी बावरिया अमित पर टप्पल से इनाम घोषित था। वह जुलाई में टप्पल में मारे गए बबलू बावरिया गिरोह का सदस्य था। उसके मारे जाने की सूचना अलीगढ़ पुलिस को दी गई है। इस सूचना पर पुलिस ने यहां से उसकी क्राइम हिस्ट्री भेजी है।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार अमित बावरिया ने अपने गैंग सरगना बबलू बावरिया संग यमुना एक्सप्रेस-वे पर वर्ष 2019 में साढ़े नौ लाख रुपये की लूट की थी। यह लूट गाजियाबाद से लखनऊ लौट रहे ठेकेदार विजयानंद निवासी आलमआरा थाना पारा, लखनऊ संग हुई थी। उनके साथ विजय कुमार पटेल निवासी उन्नाव, चालक विकास निवासी बागपत भी गाड़ी में सवार थे। इस दौरान टायर पंचर होने पर यह घटना हुई थी। इस घटना में बबलू व अमित का नाम उजागर हुआ था।
दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित हुआ था। 4 जुलाई को एसटीएफ ने बबलू को टप्पल में ही मुठभेड़ में ढेर किया था। उस दौरान भी अमित के मौके से फरार होने का इनपुट मिला था। मगर बात पुख्ता नहीं हो सकी थी। मगर उसी के बाद से एसटीएफ अमित के पीछे लगी हुई थी। अमित टप्पल से 50 हजार का इनामी था।