फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बिना टिकट महिला पुलिस कर्मियों से अभद्रता, वीडियो वायरल

Sat, 05 Sep 2020 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे जंक्शन का एक वीडियो शुक्रवार को ट्विटर पर वायरल हो गया। वीडियो में दो महिला सिपाहियों को टिकट चेकिंग स्टाफ बिना टिकट प्लेटफार्म के खड़ा होने पर खरीखोटी सुनाता दिख रहा है। इतना ही नहीं चेकिंग स्टाफ ने पूरे पुलिस महकमे पर ही सवाल खड़ा कर दिया। वीडियो को कान्हा सिंह नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। प्रभारी एसपी जीआरपी आगरा आशीष तिवारी ने जीआरपी अलीगढ़ इंस्पेक्टर को मामले की जांच सौंपी है। वीडियो में पुलिस महकमे पर कसे तंज को लेकर यूजर्स ने काफी टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन

वीडियो में दो महिला सिपाही वर्दी पहने हैं। उनके साथ एक युवक भी है। वह प्लेटफार्म दो पर ट्रेन का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच टिकट चेकिंग स्टाफ आता है, सिपाहियों से टिकट मांगी जाती है। मगर, उनके पास टिकट नहीं मिलती। इस पर टिकट चेकिंग स्टाफ का एक व्यक्ति कहता है कि टिकट है नहीं इनके पास, रेल में सफर फ्री का चाहिए इनको, सीट चाहिए इन पुलिस वालों को’ पूरे महकमे को लेकर ताने सुन महिला सिपाही शर्मिंदा नजर आती हैं और सामान उठाकर चल देतीं हैं। इसके बाद भी टिकट चेकिंग स्टाफ का व्यक्ति रुकता नहीं है। वह अपने वरिष्ठ से कहता है कि लगा दीजिए इन पर एक-एक हजार की पर्ची। इनको तो बस रेलवे स्टाफ का चालान चाहिए।
विज्ञापन

रेल में सफर फ्री में करेंगे, ड्रामा बना रखा है यहां’। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक वीडियो एक दो दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला स्टाफ का भी पता किया जा रहा है कि वह कहां की हैं। अगर, महिला सिपाही थाने आकर अभद्रता या महकमे पर की गई टिप्पणी से सम्मान को ठेस पहुंचाने की शिकायत करेंगी तो उस आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed