फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ एवं खैर सहित पांच ब्रांचों में भाजपा प्रत्याशी का चुना जाना तय

Thu, 27 Aug 2020 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खैर में नामंकन के बाद जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के साथ भाजपा नेता। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के जनपद के सात शाखाओं में प्रतिनिधि के चुनाव में भाजपा का पांच सीटों पर निर्वाचन तय माना जा रहा है। इस चुनाव में सपा, बसपा एवं रालोद की इस बार दाल गलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सात शाखाओं में प्रतिनिधि चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन किया गया। अलीगढ़ मुख्य शाखा से भाजपा के जयपाल सिंह, खैर शाखा से भाजपा की सत्या सिंह, इगलास से भाजपा के रोहित चौधरी, अतरौली से भाजपा के कैलाश बघेल एवं अकराबाद से भाजपा के सतीश ने नामांकन किया है। इन सीटों पर दूसरे किसी दल से नामांकन नहीं है। ऐसे में इनका निर्वाचन तय माना जा रहा है। चंडौस में भाजपा के हृदेश कुमार एवं जवां में वीरपाल सिंह प्रत्याशी है। इस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के अतिरिक्त दो-दो दावेदारों ने दावेदारी ठोकी है। जवां में वीरपाल सिंह के अतिरिक्त कुनाल एवं राधा देवी जबकि चंडौस में हृदेश चौधरी के अतिरिक्त बाबू खां एवं वेदराज सिंह ने दावेदारी की है। एक सितंबर 2020 को चुनाव है। जवां में करीब 5300 तो चंडौस में करीब 4400 मतदाता हैं।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक की राजनीति में यह भाजपा की अब तक का सर्वोच्च प्रदर्शन है। एक साथ पांच प्रतिनिधियों का निर्विरोध चुनाव जाना तय माना जा रहा है। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह स्वयं अलीगढ़, अतरौली, इगलास, खैर, चंडौस, जवा और अकराबाद शाखाओं में जाकर प्रत्याशियों का पर्चा दाखिल कराया। जनपद के विधायक भी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता में जन प्रतिनिधियों की बहुत अच्छी भूमिका रही है। सभी के सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अलीगढ़ मुख्य शाखा में जयपाल सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर पूर्व मंत्री एवं एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका निर्विरोध निर्वाचन तय...
- अलीगढ़ - जयपाल सिंह
- इगलास - रोहित चौधरी
- खैर - सत्या सिंह
- अतरौली - कैलाश बघेल
- अकराबाद - सतीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed