फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

ऊपरकोट बवाल के आरोपी लईक उर्फ बब्बर पर भी लगाई रासुका

Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान 23 फरवरी को ऊपरकोट में हुए सांप्रदायिक बवाल के आरोपी लईक उर्फ बब्बर पर भी प्रशासन ने रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई कर दी है। जेल में रासुका तामील भी करा दी गई है।
विज्ञापन

23 फरवरी को ऊपरकोट में महिलाओं की ओर से सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच शाम को चार बजे करीब कुछ अराजक तत्वों ने महिलाओं की भीड़ को उकसाते हुए पुलिस पर पथराव शुरू करा दिया। इसके बाद शुरू हुए बवाल की आंच बाबरी मंडी तक पहुंची थी, जहां सांप्रदायिक टकराव हो गया था।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी इमरान, अनवर, साबिर उर्फ मिलन, फईमुद्दीन पर रासुका पहले ही तामील कराई जा चुकी है। अब जेल में बंद लईक उर्फ बब्बर निवासी ऊपरकोट के खिलाफ की प्रशासन ने रासुक का कार्रवाई करते हुए वारंट जारी कर दिए। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभी कुछ अन्य आरोपी भी प्रशासन की रडार पर हैं। पुलिस से रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed