{"_id":"5f1898af8ebc3e9fdb5a7bf0","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2393249101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल के टॉप-10 अपराधियों को किया जा रहा सूचीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल के टॉप-10 अपराधियों को किया जा रहा सूचीबद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में ट्रेनों को पहिये थमने के साथ ट्रेनों और जंक्शन पर होने वाले अपराध में कमी आई है। मगर, जीआरपी-आरपीएफ को अंदेशा है कि ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से शुरू होने के बाद अपराधी फिर से खूंखार हो जाएंगे। इसके लिए जीआरपी को टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी हाल स्थिति का पता लगाने के निर्देश मिले हैं । इसके तहत जीआरपी अब इन टॉप-10 अपराधियों का रिकार्ड खंगालने के साथ ही इनकी धरपकड़ में भी जुट गई है। इधर, आरपीएफ को आउटरों पर गश्ती बढ़ाने और ट्रेनों में वर्तमान में संचालित ट्रेनों में पर्याप्त स्क्वायड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक अपराधियों की सूचीबद्ध करने का काम किया जा रहा है। इनकी वर्तमान स्थिति का भी पता लगाया जा रहा है। जो अपराधी जेल में बंद हैं। उन पर निगाह रखी जा रही है। साथ ही उनके गैंग के अन्य अपराधियों की धरपकड़ को अभियान चलाने की तैयारी है।
जीआरपी के टॉप-10 अपराधी
1 राजेश पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रामसनेही, पीएसी, रामघाट रोड, क्वार्सी
2 हीरो पुत्र काले खां निवासी कुढ़िला, थाना फरिया, फिरोजाबाद
3 तनवीर उर्फ तन्नू पुत्र जवक खां निवासी शाहंशाबाद गली, क्वार्सी
4 मो, शैबी पुत्र लियाकत निवासी नई बस्ती, मछली वाली गली, बन्नादेवी
5 अतीक उर्फ दिलशाद पुत्र फरीद निवासी पठान मोहल्ला, जयगंज, सासनी गेट
6 अनिल उर्फ पप्पू पुत्र मूगीराम निवासी शाहवाजपुर, विजयगढ़
7 हरेंद्र अहेरिया पुत्र महीपाल निवासी नर्रऊ, विजयगढ़
8 राजू उर्फ राजवीर पुत्र नन्नूमल निवासी वाधनू, सासनी, हाथरस
9 मोहित उर्फ कालू पुत्र राजकुमार निवासी खानपुर, खुर्जा, बुलंदशहर
10 आरिफ पुत्र आबिद निवासी मोहल्ला तरीनान, खुर्जा, बुलंदशहर