फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

डीएम की शरण में पहुंचे कार्रवाई से परेशान प्रधान

Mon, 06 Jul 2020 07:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाईयों से आजिज आये लोधा ब्लाक के प्रधानों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की और समस्याएं बताई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों से समझौता किसी सूरत में नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी प्रधान 13 जुलाई तक अधूरे शौचालयों का निर्माण पूरा करा लें, अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
इन दिनों मनरेगा, स्वच्छ शौचालय, 14वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग के कामों की जांच चल रही है। विशेषरूप से शौचालय निर्माण का निरीक्षण चल रहा है। निरीक्षणों में कई ग्राम पंचायतों में भारी अनियमितताएं मिली हैं। इसके चलते हाल ही में लोधा ब्लाक में ही आसना अजीतपुर व हजियापुर के प्रधान एवं सचिवों के खिलाफ गबन के मामलों में एफआईआर दर्ज करायी गई हैं। आसना अजीतपुर के प्रधान को तो जेल भी भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को इस मामले में लोधा ब्लाक के प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को विकास कार्य पूरे कराने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी परेशानियां दूर करने के आदेश दिये। प्रधानों को जल्द काम पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई के बाद चेकिंग होगी। काम अधूरा मिलने या अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।प्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed