{"_id":"5f032cfc8ebc3e43230f909b","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2379289113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी काम करेंगी प्राधिकरण की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी काम करेंगी प्राधिकरण की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीमें रविवार को अवकाश वाले दिन भी सक्रिय रहेंगी। अधिकांश अवैध निर्माण रविवार को होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण के इंजीनियरों को हिदायत दी गई है कि वे रविवार को जिला न छोड़ें। सुबह दस बजे मीटिंग में आकर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की कार्य योजना बनाएं और कार्रवाई करें।
एडीए उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने स्वीकार किया कि अब तक देखा गया है कि अधिकांश अवैध निर्माण कार्य रविवार को ही शुरू होते हैं। रविवार को अधिकांश अभियंता नोएडा व आसपास के जिलों में घर होने के कारण घर चले जाते हैं। ऐसे में अतिक्रमण या निर्माण की सूचना भी मिल जाए तो अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
इसके मद्देनजर सभी अभियंताओं और प्रवर्तन की कार्रवाई टीम में शामिल कर्मचारियों का निर्देश दिया गया है कि वे रविवार को अवकाश वाले दिन जनपद न छोड़ें। आवश्यक हो तो अनुमति लेकर जाएं। रविवार को सुबह दस बजे से मीटिंग होगी। इसमें अतिक्रमण एवं अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तय की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।