फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोना काल में रोडवेज को घाटा, 196 बस सरेंडर

Sat, 04 Jul 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोरोना काल में प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी और ट्रांसपोर्ट संचालकों को ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को भी बड़ा घाटा हुआ है। इसके चलते अलीगढ़ परिक्षेत्र की 196 बसों को आरटीओ कार्यालय में सरेंडर किया गया है। इस प्रक्रिया से रोडवेज को प्रतिमाह प्रति बस 40 हजार रुपये करीब का रोड और एडिशनल टेक्स जमा करने से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के साथ ही यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में अपनाई जा रही है। आरएम परवेज खान के मुताबिक कोरोना काल में पहले लॉकडाउन पूर्ण बंदी और अब अनलॉक में सवारियों की कमी से रोडवेज को जूझना पड़ रहा है। इसके चलते निगम को बसें सरेंडर करने का फैसला लेना पड़ा है। वर्तमान में पूरे परिक्षेत्र में 686 बसें हैं। इनमें से 196 को सरेंडर कर दिया गया है। इनके सरेंडर की वैधता आगे बढ़ाई जा सकती है। अनुबंधित बसों को भी सरेंडर कराने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल एटा डिपो की छह अनुबंधित बसों को सरेंडर करने के लिए संबंधित आरटीओ कार्यालय से वाहन स्वामियों से फीस कटा ली है। मगर, उन्होंने अभी अभिलेख जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन

डिपो सरेंडर बसों की संख्या
अलीगढ़ 43
बुद्ध विहार 45
अतरौली 13
एटा 45
कासगंज 17
हाथरस 21
नरौरा 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed