फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

एसएसपी दफ्तर पर दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश की

Sat, 20 Jun 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खैर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने मुकदमे के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत होकर एसएसपी आफिस पर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। वाकये से दफ्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आननफानन में महिला पर पानी डाला गया। एसपी देहात ने पूरे मामले को सुन थाना खैर पुलिस को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

खैर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी ससुराल के पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार और मारपीट की थी। इस इस मामले में थाना पुलिस को 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आज तक पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि विवेचक व एक सिपाही ने मामले में आरोपियों से पैसे भी ले लिए हैं। इसके चलते वह मुकदमा वापसी का दबाव बना रहे हैं। कई बार चक्कर काटने के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। जबकि आरोपी उसे धमका रहे हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति भी उसे साथ नहीं रख रहा है। बच्चों को भी छीन लिया है। वर्तमान में वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इससे आहत होकर उसने आत्मदाह की कोशिश का कदम उठाया। इधर, दफ्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों पर में अफरातफरी मच गई। महिला को जैसे-तैसे रोका गया। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल को छीना। साथ ही शरीर पर पानी डाला। एसपी देहात अतुल शर्मा ने पीड़िता से पूरा माजरा जाना। इसके बाद उन्होंने सीओ को निर्देशित कर मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed