{"_id":"5edd3c068ebc3e90233f1aaf","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali235581755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका से जुड़े अभिलेख पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका से जुड़े अभिलेख पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सेवारत रही अनामिका शुक्ला से संबंधित अभिलेख थाना पालीमुकीमपर पुलिस को सौंप दिए गए हैं। बीएसए ने फर्जी शिक्षिका अनामिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
रविवार को बीएसए कार्यालय ने पुलिस को अनामिका से संबंधित आवेदन पत्र, फोन नंबर, ज्वाइनिंग लेटर आदि प्रपत्र सौंप दिया। हालांकि, जांच के बाद फर्जी शिक्षिका की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति के दौरान जो शैक्षिक अभिलेख जमा किए गए थे, उनकी सत्यता जानने के लिए टीईटी के परीक्षा नियंत्रक प्राधिकारी प्रयागराज व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
सवालों के घेरे में फर्जी शिक्षिका की पढ़ाई
कासगंज में अनामिका शुक्ला के शैक्षिक अभिलेखों से फर्जी तरीके से साइंस टीचर की नौकरी करने वाली सुप्रिया सिंह सिर्फ बीए कर रखा है। यह बात उसके पिता महिपाल सिंह ने बतायी। पिता ने कहा कि सुप्रिया ने बीएससी या बीएड की पढ़ाई नहीं की है। यह सच्चाई सामने आने के बाद बिजौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका की पढ़ाई पर सवालिया निशान लग गए हैं। कहीं यह फर्जी शिक्षिका हाईस्कूल या इंटर फेल तो नहीं है।