फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

जेल में लगातार पांव पसार रहा कोरोना..अफसर हलकान

Thu, 04 Jun 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से जेल दूर थी। मगर लॉकडाउन खुलते-खुलते यहां भी हाथरस के दो बंदी संक्रमण लेकर आ गए। उनको 30 मई को संक्रमित घोषित होने के बाद जिसका डर था, वही हुआ। बुधवार को जेल में उनके संपर्क के दो और बंदी संक्रमित घोषित हुए हैं। राहत की बात है कि वह जिस क्वारंटीन बैरक में रखे गए थे, उसमें 61 बंदियों में से 59 बंदियों सहित 62 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो नए पॉजिटिव आए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के साथ-साथ कारागार प्रशासन ने इसी बैरक के बंदियों व स्टाफ की बुधवार को भी सैंपलिंग कराई है।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 30 को दो हाथरस के दो बंदी संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद 31 को क्वारंटीन बैरक के 61 बंदी व 3 स्टाफ की सैंपलिंग कराई थी, जिसमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब बुधवार को बैरक के 108 बंदियों व उनके संपर्क के 22 कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई गई है। इधर, जो दो नए बंदी पॉजिटिव आए हैं, उनमें 30 मई को पॉजिटिव आए पुरदिलनगर के बंदी का साथी बंदी है। वह उसी दिन उसी वाहन चोरी के मुकदमे में आया था, जबकि दूसरा सासनी गेट पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित 26 मई को ही जेल भेजा गया था। नए संक्रमितों को देर रात अतरौली भेजे जाने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

इधर, दुबे पड़ाव का युवक व खैर बाईपास का युवक आपस में दोस्त हैं और शहर में किसी संस्था के लिए समाचार संकलन का काम करते हैं। इनमें से एक की तबियत बिगड़ी तो उसे दीनदयाल में भरती कराया गया था। दोनों दोस्तों ने एक साथ अपनी जांच कराई और दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं अकराबाद का युवक प्रवासी मजदूर है। उसे अतरौली भेजने के साथ परिवार को क्वांरटीन करने की तैयारी है। वहीं सासनी गेट की महिला व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को भी भरती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोरोना मीटर--
-182 मरीज अब तक पाए गए जिले में (इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-17 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-102 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-51 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed