{"_id":"5ed0098f8ebc3e90415954cf","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali234783865","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्ष की बच्ची सहित छह लोग कोरोना को पराजित कर पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्ष की बच्ची सहित छह लोग कोरोना को पराजित कर पहुंचे घर
विज्ञापन
अतरौली के कोविड हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर घर लौटते मरीज।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को समर्पित अतरौली के लेवल वन हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर आज छह लोग अपने घर पहुंच गए। कोरोना को पराजित करने वालों में एक चार साल की नन्हीं बिटिया भी है। इसके अतिरिक्त कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके गंभीरपुरा के कारोबारी की 48 वर्षीय पत्नी एवं 21 वर्षीय बेटी भी शामिल हैं।
हॉस्पिटल से घर पहुंचे लोगों में जवां के बहादुर की चार वर्षीय बच्ची, उसके 30 वर्षीय पिता भी हैं। युवक अहमदाबाद से आए हैं। इसके अतिरिक्त मानिक चौक के आरएसएस के स्वस्थ हो चुके पदाधिकारी के 36 वर्षीय पुत्र एवं कौड़ियागंज अकराबाद का 24 वर्षीय युवक भी शामिल है।
घर पहुंच कर माता से लिपट गई बच्ची
अलीगढ़। कोरोना वायरस को पराजित कर घर पहुंची चार वर्षीय बिटिया अपनी मां से लिपट गई। वह हॉस्पिटल में अपने पिता के साथ रहती थी। मां को याद कर बार-बार रोती थी। सीमित जगह में रहने के कारण उसे खेलने के लिए जगह भी नहीं थे। बच्ची के पिता, माता अपने तीन बच्चों के साथ अहमदाबाद रहते थे। वहां से आने के बाद पिता एवं बच्ची संक्रमित पाए गए थे। बच्ची के पिता का कहना है कि घर आने एवं मां से मिलने के बाद बच्ची बेहद खुश है।