{"_id":"5ed003f38ebc3e903e71a8e4","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali234780080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियंत्रण को मेडिकल इंफेक्शन पर काबू पाना जरूरी: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियंत्रण को मेडिकल इंफेक्शन पर काबू पाना जरूरी: सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कोविड मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मेडिकल इंफेक्शन पर काबू पाना जरूरी है। यदि हम ऐसा कर सके तो बीमारी पर करीब 50 प्रतिशत नियंत्रण हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल इन्फेक्शन रोकने के लिए कोविड और नॉन कोविड अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ अनिवार्य रूप से पीपी किट का इस्तेमाल करें। डॉक्टर लगातार राउंड लेते रहें और मरीजों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। अस्पतालों में सफाई से लेकर मरीजों को खाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
शिकायतें मिल रही है कि मरीजों को दोपहर 2 से 3 बजे खाना दिया जा रहा है। उन्हें 12 से 1 बजे के बीच खाना उपलब्ध करा दिया जाए। अस्पतालों में स्ट्रेचर का प्रॉपर इंतजाम किया जाए और स्ट्रेचर पर चादर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी मौतें हुई हैं, उनका कारण मात्र कोरोना नहीं है, बल्कि दूसरी बीमारियां है। इसकी रोकथाम के लिए सावधानी बरती जाए।