{"_id":"5ed0029a8ebc3e9075171af1","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali234778974","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट के पहले ही दिन मनमर्जी, जिसको जो मन आया वहां दुकान खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट के पहले ही दिन मनमर्जी, जिसको जो मन आया वहां दुकान खोली
विज्ञापन
बाजार खुलने के बाद मीरीमल प्याऊ पर लगे जाम में फसे वाहन व राहगीर।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 मार्च को लॉकडाउन के बाद 14 मई से सौ फीसद लॉकडाउन घोषित सासनीगेट, कोतवाली व देहली गेट थाना क्षेत्रों में कुछ प्रतिबंधों के साथ दी गई राहत के बीच बृहस्पतिवार को बाजार खुले। मगर, पहले ही दिन मनमानी के चलते तमाम व्यवस्थाएं तार-तार हो गईं। रेलवे रोड व महावीर गंज में मनमाने तरीके से ऑड-ईवन सिस्टम लागू कर दिया गया। यहां प्रतिबंध के बावजूद कई प्रतिबंधित दुकानें भी खुल गईं। इस पर एडीएम सिटी ने संबंधित अफसरों को फटकार लगाई और नियम के अनुसार बाजार खुलवाने की हिदायत दी। तब जाकर अधिकारियों ने कंटेनमेंट इलाकों में खुले बाजार बंद कराए।
बृहस्पतिवार से प्रशासन ने इन क्षेत्रों में प्रतिबंधों के साथ राहत प्रदान की। मगर, यहां पहले ही दिन आलम यह हो गया कि जिसको जहां समझ में आ रहा है, वह अपनी दुकान खोल ले रहा है। हैरानी की बात तो यह रही कि कुछ अधिकारियों ने कुछ इलाकों में अपनी मर्जी से ही ऑड ईवन सिस्टम लागू कर बाजार खुलवा दिए। यह खबर जब एडीएम सिटी तक पहुंची तो वे भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देकर बाजार बंद कराए। इस दौरान अमर उजाला टीम ने जिन बाजारों में घूमकर माहौल देखा, उनमें कंटनेमेंट एरिया वाले कासिमनगर, भुजपुरा, जयगंज चौकी क्षेत्र, कनवरीगंज, महावीरगंज, छिपैटी, गूलर रोड, तुर्कमान गेट, शाहजमाल, मीरूमल की प्याऊ आदि प्रतिबंधित इलाकों में बाजार खुल रहे थे। कुछ जगह आधी दुकानें खुली थीं तो कुछ जगह लोगों की आवाजाही जारी थी। कुछ जगहों पर लोग बैरीकेटिंग पार कर इधर से उधर जा रहे थे।
मामू भांजा में हर रोज खुलेंगी एक तरफ की दुकान
अलीगढ़। बृहस्पतिवार को सुबह एडीएम सिटी समेत अन्य अफसरों ने तीनों इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मामू भांजा बाजार में कम जगह होने के चलते भीड़ देकर वहां अधिकारियों ने व्यापारियों से बात की और निर्णय लिया कि यहां एक दिन एक तरफ तो दूसरे दिन दूसरी तरफ की दुकानें खोली जाएं।
विज्ञापन
- बाजार खोलने में यह अव्यवस्था संवाद के अभाव में हुई है। अधिकारियों को चाहिए था कि वे या तो सीधे व्यापारियों, या व्यापारी प्रतिनिधियों या फिर इलाके के पार्षदों की मदद से दुकानदारों से संवाद स्थापित कराते। ताकि स्पष्ट होता कि कौन सा इलाका खुलेगा या नहीं खुलेगा। आज की तरह अव्यवस्था नहीं होती। - सुबोध स्वीटी भाजपा नेता/व्यापारी
आज से हर हाल में लागू होंगे ये नियम
देहली गेट, सासनी गेट व कोतवाली थाना क्षेत्रों में बाजार खोलने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो आदेश बुधवार को जारी किए गए थे, उसी अनुसार बाजार खुलेगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को हुई अव्यवस्था पर डीएम ने स्पष्ट किया है और एडीएम सिटी को हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर एडीएम सिटी राकेश मालपानी ने कहा है कि जो नियम का पालन नहीं करेगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि दुकानदार मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे गोल घेरे अवश्य बनावाएं।
ये हैं नियम--
थाना सासनी गेट में कंटेनमेंट एरिया:-
एडीए, जयगंज, गंभीरपुरा, सराय मानसिंह एरिया 500 मीटर के दायरे में सील रहेंगे।
थाना कोतवाली में कंटेनमेंट एरिया:-
तुर्कमान गेट, मानिक चौक, भुजपुरा एरिया 500 मीटर के दायरे में सील रहेंगे।
थाना देहली गेट में कंटेनमेंट एरिया:-
टनटन पाडा, रोरावर, नीवरी, जलालपुर, मलिक चौक, शाहजमाल, कनवरी गंज, गूलर रोड 250 मीटर के दायरे में सील रहेंगे।
खुलने वाली दुकानों का विवरण व समय:-
- सुबह 7 से 11 बजे तक राशन, खाद्य सामग्री, दूध, अंडा, ब्रेड, किराना, बेकरी, फल, सब्जी की दुकानें खुलेंगी।
- दोपहर 12 से 5 बजे तक इलेक्ट्रिकल सामान(बिजली), एसी, कूलर, गाड़ियों के शोरूम, सर्विस सेंटर, पंक्चर व प्लम्बर सामान की दुकानें खुलेंगीं।
- निर्धारित समय पर तीनों थाना क्षेत्रों में बैंक, मेडिकल स्टोर, एटीएम व हॉस्पिटल यथावत खुलेंगे।
- भुजपुरा, चंदन शहीद रोड व जयगंज में नहीं लगेगी सब्जी की दुकानें, केवल ढकेल से गलियों में मास्क, सोशल डिस्टेंस के अनुसार ही बेचे सब्जियां।
- इसके अलावा किसी प्रतिबंधित इलाके में किसी अन्य तरह की बाजार या दुकानें नहीं खुलेंगी।

रेलवे रोड पर लगी बैरीकेडिंग के ऊपर से एलसीडी टीवी देता युवक।- फोटो : CITY OFFICE