{"_id":"5eceb8138ebc3e90687191e9","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2346963120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः 450 पेंडिंग केसों के मामले में जेएन मेडिकल प्रधानाचार्य से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः 450 पेंडिंग केसों के मामले में जेएन मेडिकल प्रधानाचार्य से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल में 450 कोरोना जांच पेंडिंग होने से नाराज डीएम ने जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है। उन्होंने सीएमओ को कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर कारण पूछने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द जारी की जाए। इधर जांच के लिए भेजी गई 76 लोगों की रिपोर्ट आज निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया है कि 76 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में जनपद की 450 कोरोना की जांच रिपोर्ट पेंडिंग हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानाचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखकर रिपोर्ट न भेजे जाने का कारण पूछ लिया जाए।
उन्होंने बताया कि अब तक जिला प्रशासन द्वारा 5972 तथा जेएन मेडिकल कॉलेज के द्वारा 2008 की सैंपलिंग की गई हैं। इस प्रकार कुल 7980 सैम्पलिंग अब तक हुई हैं, जिनमें कुल 127 कोविड मरीज मिले हैं। निर्देश दिए कि कोविड-19 की जांच के लिए निजी पैथलेब के पूर्ण दस्तावेजों को देखकर ही अनुमति दी जाये। गत दिवस पॉजिटिव पाए गए 4 मामलों में 3 दिल्ली में हुए परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक रेल अधिकारी का परीक्षण आगरा में हुआ था। इन केसों को शामिल नहीं किया गया है।