{"_id":"5ec81a3d8ebc3e9021209135","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2343156167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का अशोभनीय चित्र फेसबुक पर पोस्ट किया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का अशोभनीय चित्र फेसबुक पर पोस्ट किया, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा रखी जा रही निगरानी के क्रम में एक फेसबुक आईडी के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अशोभनीय फोटो पोस्ट किया जाना पकड़ में आया है। इस फेसबुक आईडी के खिलाफ सिविल लाइंस में आईटी एक्ट व भावनाएं आहत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब आईडी की साइबर टीम की मदद से जांच कराई जा रही है। जल्द ही आईडी संचालक तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर के निर्देश एसएसपी स्तर से दिए गए हैं।
सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक समरपाल सिंह की ओर से यह मुकदमा फेसबुक आईडी असलम के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें आरोप है कि फेसबुक आईडी के जरिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अशोभनीय फोटो इस आईडी संचालक ने अपनी वाल पर पोस्ट किया है। इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं और लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इससे समाज में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसके चलते यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।