फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

लॉकडाउन.. बाजार नहीं खुला तो बेचैनी रही

Thu, 21 May 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रेलवे रोड बाजार में एक तरफ दुकानें खुली और दूसरे तरफ बंद । - फोटो : CITY OFFICE
लगता है लोगों को अब भी अपनी चिंता नहीं। यही वजह रही कि लॉकडाउन 4.0 में शहर के तीन थाना क्षेत्रों में बाजार तो बंद रहा, लेकिन इक्कादुक्का दुकानें खुली रहीं। जिनमें चोरी छिपे काम होता रहा। पुलिस भी रोकती-टोकती रही, क्योंकि कई बाजारों में बुधवार एक नया दिन था। कहीं व्यापारियों ने दूर से दुकान खोलने का नजारा देखा तो कहीं चोरी छिपे शटर उचका कर माल सरका दिया। कुछ ऐसी ही लुक्काछिपी पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन

शहर के सासनीगेट, ऊपरकोट और देहलीगेट कोतवाली में पूरी तरह से सौ फीसदी लॉकडाउन लागू होने के बाद भी गलियों की इक्कादुक्का दुकानें खुली और माल भी सप्लाई हुआ। अमर उजाला टीम ने इस दौरान इन इलाकों में कैमरे से बाजार का हालचाल कैद किया। तीन थाना क्षेत्रों के लोगों को शिकायत थी कि कुछ लोगों के बीमार होने से उनका कामधंधा बंद है। वहीं सामने के मोहल्ले और सड़कों में कामकाज हो रहा है।
विज्ञापन

पेश है एक रिपोर्ट-
-दोपहर 3.10 बजे पूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र में शुमार महावीरगंज में चोरी छिपे दुकानें गोदाम खुले थे और माल की सप्लाई शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दोपहर 3.20 बजे ऊपरकोट कोतवाली के बाजारों में भी कुछेक दुकानें आधी खुलीं थीं। दुकानदारों ने बताया कि वो निजी काम करने आए हैं, लेकिन वो बाकायदा माल बेच रहे थे।

-दोपहर 3.22 बजे ऊपरकोट की सड़कों और गलियों पर लोगों की आवाजाही होती रही। रोकटोक का असर नहीं।
दोपहर 3.28 बजे ऊपरकोट में एक मेडिकल स्टोर की दुकान खुली थीं। यहां ग्राहक अपना सामान ले रहे थे।
दोपहर 3.32 बजे उस्मानपाड़ा में चौड़ी नाली की दुकान खुली थी। दुकानदार फल सब्जी बेच रहा था। यहां सोशल डिस्टेंशिंग नहीं हो रही थी।
दोपहर 3.38 बजे सराय मियां देहलीगेट में कुछ दुकान खुली थीं। जिसमें रोजमर्रा का सामान, खानेपीने का आइटम बिक रहा था।
दोपहर 3.57 बजे खिरनीगेट में दवा की दुकान खुली थी। इसके साथ ही कुछ और दुकानों के बाहर लोग खड़े थे, पुलिस इनको घर जाने को कह रही थी।
दोपहर 4.00 बजे इशाननगर जयगंज में सभी दुकानें बंद थी। पुलिस की गश्त सजग थी। लोग इधर से उधर चहलकदमी करते हुए दिखे।
दोपहर 4.10 बजे जयगंज के सरायगढ़ी इलाके में भी दर्जनों लोग सड़क और गलियों में इधर-उधर घूमते फिरते दिखे।
दोपहर 4.20 बजे कासिमनगर में दर्जनों लोग बाहर घूम रहे थे। पुलिस इनको घर जाने की चेतावनी दे रही थी। लोग लॉकडाउन खोलने की मांग कर रहे थे।

सासनी गेट थाना क्षेत्र कासिम नगर में नहीं खुला बाजार।

सासनी गेट थाना क्षेत्र कासिम नगर में नहीं खुला बाजार।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed