{"_id":"5ec583248ebc3e907c685a54","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2341586154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रवासी बढ़ा रहे शहर में कोरोना ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रवासी बढ़ा रहे शहर में कोरोना ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले मीट कारोबारी के संपर्क वालों ने इसे हवा दी। फिर सराफा कारोबारी के संपर्क वालों की चेन बनी। अब तीन दिन से प्रवासी सिरदर्द बने हैं। बुधवार को देहली गेट के मलिक चौक में मिला 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित दिल्ली में प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है। वह 18 मई को दिल्ली से लौटा था। यहां आते ही उसे तेज बुखार आ गया। उसी दिन जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां कोरोना संक्रमित पाया गया।
रिपोर्ट आने के बाद परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही सैंपलिंग कराई जाएगी। इधर, तुर्कमान गेट की 27 वर्षीय महिला 17 मई को कोरोना संक्रमित मिली डेढ़ साल की बच्ची की मां है। वह बच्ची की तीमारदारी में मेडिकल लगी थी। वहीं, भुजपुरा की कोरोना संक्रमित 30 वर्षीय महिला टीबी की मरीज है। महिला 18 मई से मेडिकल में भर्ती थी। यहां जांच में उसे संक्रमित पाया गया। परिवार में 25 लोग हैं। पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया है। सैनेटाइजिंग का काम जारी है। इधर, शाहजमाल में संक्रमित पाए गए 70 वर्षीय वृद्ध दो दिन पहले जेएन मेडिकल कालेज में बीमारी का उपचार कराने को गए थे। वहां जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए।