{"_id":"5ebaa6468ebc3e90835dda16","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2334689194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में आई एक और मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में आई एक और मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की जांच के लिए मेडिकल
कॉलेज में आई एक और मशीन
अलीगढ़। कोरोना वायरस की महामारी पर प्रभावी रूप से नियंत्रण के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ने 30 लाख रुपये की लागत से एक रीयल टाइम आरटी पीसीआर थर्मो फिशर मशीन खरीदी है। इस मशीन के आने से मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जॉच में तेजी आएगी और अधिक टेस्ट हो सकेंगे।
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने मंगलवार को मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस एम खान की उपस्थिति में इस मशीन का उद्घाटन किया। प्रो. मंसूर ने कहा कि नई मशीन आने से कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई को बल मिलेगा। प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि क्वांट स्टूडियो 5 पीसीआर मशीन से कम समय में वायरस की पहचान हो सकेगी। प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि अब जेएन मेडिकल कालेज में तीन टेस्टिंग मशीनें हो गयी हैं और क्षमता को और अधिक बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी एक ऑटोमेटेड आरएनए एक्सट्रैक्ट मशीन खरीद रही है। जेएन मेडिकल कालेज इस समय एल-टू कोविड अस्पताल है और उसे एल-3 कोविड अस्पताल में परिवर्तित करने के लिए विशवविद्यालय गंभीर प्रयास कर रहा है।