फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

लंबी हो सकती है दवा कारोबारी के संपर्क में आए लोगों की सूची

Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कॉलोनी को बैरीकेंटिंग लगाकर सील करते नगर निगम कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस के चपेट में आए दवा कारोबारी के संपर्क में आए लोगों की सूची लंबी हो सकती है। शहर के बड़े-बड़े डॉक्टर, राजनेता से लेकर जिले भर के दवा कारोबारी और ग्राहक तक को क्वारंटीन करने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण सिविल लाइन के पाश कॉलोनी अवंतिका फेज वन तक पहुंच गया है। दवा कारोबारी के घर के 400 मीटर की परिधि में बरौली क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, पूर्व सांसद स्व.शीला गौतम, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, पूर्व विधायक स्व.मुनीश गौड़, एडीए वीसी मनमोहन चौधरी सहित कई महत्वपूर्ण लोगों के आवास हैं। रेलवे रोड स्थित थोक मंडी फफाला का काउंटर शनिवार तक खुले रहने की बात सामने आ रही है। इसके अतिरिक्त रामघाट रोड पर निरंजनपुरी में मेडिसिन स्टोर है। जानकारों की माने तो दवा कारोबारी फफाला एवं निरंजनपुरी स्थित दुकान पर अलग-अलग समय में जाते थे। इसके अतिरिक्त कारोबार के सिलसिले में वह जेएन मेडिकल कॉलेज भी आते-जाते थे। कांग्रेस नेता सहित शहर के कई लोगों ने उनके गहरे ताल्लुकात हैं। तबियत खराब होने पर पहले वह शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के पास उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। एक निजी लैब में कोरोना वायरस जांच के लिए नमूना दिए थे।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि आज प्रशासन को दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। करीब बीस लोग काम करते थे। उन्होंने दवा कारोबारी के संपर्क में आए लोगों से आग्रह किया है कि वह स्वयं जाकर जांच कराए और संक्रमण को रोकने में मददगार बनें। इस वक्त जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोरोना का संक्रमण आगे नहीं बढ़े। जिला प्रशासन से फफाला में सैनिटाइजेशन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा कारोबारी को अपोलो में किया जा रहा शिफ्ट
48 वर्षीय दवा कारोबारी को फोर्टिस से अपोलो में शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने दी। उन्होंने बताया कि फोर्टिस में कोरोना वायरस का उपचार नहीं होता है। इसलिए उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इसको लेकर वे लोग आज जिलाधिकारी से मिलकर मदद का आग्रह किया था। कारोबारी वेंटिलेटर पर हैं।

फोन के माध्यम से कराएं समस्याओं से अवगत : दलवीर
अलीगढ़। दवा कारोबारी के घर से 400 मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है। इसमें बरौली क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का भी आवास है। दलवीर सिंह ने जनता से अपील की है कि वह अभी घर पर नहीं आएं। समस्याएं फोन से बताएं। फोन के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि घर में रहे और सुरक्षित रहें। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed