फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोना : मेडिकल ट्रांसमिशन की ओर बढ़ रहा शहर

Mon, 11 May 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दवा व्यापारी को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बंद पड़ा फफाला बाजार। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस ने अलीगढ़ में भी मेडिकल ट्रांसमिशन के जरिये फैलना शुरू कर दिया है। शहर में अब तक आठ केस ऐसे मिले हैं, जिनमें इस वायरस का संक्रमण चिकित्सालयों से लगने की पुष्टि हुई है। इन केसों में मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों सहित जंगलगढ़ी के एक प्राइवेट अस्पताल की महिला चिकित्सक और उसका पति भी शामिल है। वहीं, चिकित्सालयों में उपचार कराने गए तीन मरीजों को भी यहीं से संक्रमण लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला प्रशासन के सामने इस प्रकार से फैल रहे संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। जिला प्रशासन से लेकर बरौली विधायक इस प्रकार से फैल रहे संक्रमण को लेकर पहले ही जेएन मेडिकल कॉलेज को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। मगर, अभी तक मेडिकल ट्रांसमिशन की चेन को तोड़ने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं हुआ है। बीती 20 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। इसके बाद मेडिकल कालेज के दो पुरुष और एक महिला डॉक्टर संक्रमित पाई गई। इसके बाद रसलगंज इलाके की एक महिला मेडिकल कालेज में उपचार कराने गई थी। वह भी बाद में संक्रमित हो गई।
विज्ञापन

इधर, जंगलगढ़ी के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर और उसके पति को कोरोना संक्रमित पाया गया। यहां उपचार को गई। जयगंज इलाके की एक गर्भवती महिला को भी संक्रमण लग गया। आठ मई को मलखान सिंह अस्पताल में उपचार को गई सासनी गेट इलाके की एक गर्भवती महिला भी दस मई को कोरोना संक्रमित पाई गई। इन सब केसों को देखते हुए जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं। जिला प्रशासन इस प्रकार के संक्रमण को रोकने की लगातार कोशिश करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक मेडिकल ट्रांसमिशन की बात शुरूआत से ही सामने आने के बाद ओपीडी से लेकर इमरजेंसी केस तक के लिए व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed