फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

जनरल वार्ड में रखा कोरोना संदिग्ध..राठी हॉस्पिटल फिलहाल बंद

Mon, 11 May 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
संशोधित.....कोरोना साइड स्टोरी के साथ...15 नंबर के बजाय इसी का प्रयोग करें...
विज्ञापन

हेडिंग...
जनरल वार्ड में रखा कोरोना संदिग्ध..राठी हॉस्पिटल फिलहाल बंद
सब हेड...
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस, स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक अस्पताल रहेगा बंद
--प्वाइंटर--
नर्सिंग होम संचालक के माफी मांगने पर बदला फैसला
मरीजों और नर्सिंग स्टाफ को करा दिया गया है क्वारंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। आगरा रोड स्थित राठी हॉस्पिटल में 32 वर्षीय महिला के उपचार में घोर लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान न रखते हुए कोरोना संदिग्ध मरीज को जनरल वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रखा गया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए हॉस्पिटल को तीन दिन के लिए सील कर दिया था। हालांकि देर रात हॉस्पिटल संचालक द्वारा माफी मांगने के बाद प्रशासन ने अपने आदेश में मामूली परिवर्तन कर दिया है। हॉस्पिटल संचालक से कहा है कि जब तक वहां तैनात कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक हॉस्पिटल का संचालन बंद रहेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि 32 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हॉस्पिटल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर जनरल वार्ड में 6 मरीजों के साथ शिफ्ट कर दिया गया, जबकि महिला के अंदर कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसी आधार पर लाल पैथ में जांच कराने पर महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीडीओ का कहना है कि महिला को वेंटिलेटर से हटाकर जनरल वार्ड में शिफ्ट करने में बड़ी लापरवाही बरती गई है। हॉस्पिटल स्टॉफ के साथ-साथ अन्य मरीजों को कोरोना मरीज के साथ रखा गया। आईसीएमआर की गाइल लाइन का पालन न करने पर हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक ने माफी मांग ली है। हॉस्पिटल में तीन दिन तक सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि निजी हॉस्पिटल का नाम आईएमए द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में हैं, इसके बावजूद वहां प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए सीडीओ ने आईएमए को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स---
कंपाउंडर चला रहा था अलग क्लीनिक, वह भी हुआ गायब
राठी नर्सिंग होम का एक कंपाउंडर सराय हरनारायण में अपना क्लीनिक चला रहा था। वह वहां लोगों को दवाएं देता था। दोपहर में हुए घटनाक्रम के बाद वह भी गायब है। उसे लेकर लोगों का कहना है कि वह अब तक पता नहीं कितने लोगों को दवाएं दे चुका होगा। सासनी गेट पुलिस कंपाउंडर को खोजने में लगी हुई है।

---
हेडिंग...
दवा कारोबारी और महिला के संपर्क में आए 39 लोगों का लिया गया नमूना
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। कोरोना वायरस की चपेट में आए अवंतिका फेज वन के दवा कारोबारी के संपर्क में आए 18 लोगों का नमूना लिया गया है। इसके अतिरिक्त आगरा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में महिला के संपर्क में आए 19 लोगों का नमूना लिया गया है। इसके अतिरिक्त 11 स्वास्थ्यर्र्मियों का नमूना लिए जाने का निर्देश दिया गया है। हॉस्पिटल में तैनात महिला चिकित्सक को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। संक्रमित महिला सहित दो मरीज को एल वन हॉस्पिटल में भेज दिया गया है, जबकि जनरल वार्ड में भर्ती चार अन्य मरीजों को छेरत में क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित महिला के संपर्क में आए 19 लोगों के नमूना ले लिया गया है। दवा कारोबारी की रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पर पहुंच गई और परिजनों का नमूना लिया। दोनों इलाकों को भी सील किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed