{"_id":"5eb9557f8ebc3e90af11c3c3","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2333930103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टेस्टिंग को पहुंची टीम, थर्मल स्क्रीनिंग करके लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टेस्टिंग को पहुंची टीम, थर्मल स्क्रीनिंग करके लौटी
विज्ञापन
जयगंज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया गया क्षेत्र।
- फोटो : CITY OFFICE
जयगंज क्षेत्र में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और इस घटना के बाद अपनी मां की तबीयत खराब हो जाने पर क्षेत्र के ही एक कांग्रेस नेता ने प्रशासन से इलाके में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की मांग की थी। लेकिन वहां पर टेस्टिंग के बजाय सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करके के ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट आई। जांच के नाम पर खानापूर्ति होने से लोगों में दहशत है।
कांग्रेसी नेता ने बताया कि जो महिला संक्रमित पाई गई है, उसके परिवार के कुछ लोगों का उसके परिवार में भी आना जाना है। अधिकारियों से कहा कि उसकी मां सहित यहां पर 24 लोग, जो संपर्क में आए हैं, उनकी जांच करा ली जाए। लेकिन प्रशासन की ओर से कह दिया गया कि वह निजी स्तर पर जांच करा लें। जब खुद अपनी मां की जांच कराने पहुंचे तो निजी लैब ने कह दिया कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी लिखित में नहीं देंगे, तब तक हम जांच नहीं करेंगे।
इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। यह बात जब प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने भरोसा दिलवाया कि आप इस पोस्ट को डिलीट कर दें। क्षेत्र में जल्दी ही टीम को भेजकर जांच करा रहे हैं। सोमवार को जब टीम क्षेत्र में आई तो वह लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करके ही चली गई। कोरोना संक्रमण की टेस्टिंग नहीं की गई। इससे क्षेत्र में असुरक्षा और दहशत का माहौल है।