फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : गरम खाना न देने पर देवर ने क्लच वायर से गला घोंटा

Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
संध्या का फाइल फोटो - फोटो : CHHARRA
बरला क्षेत्र के गांव मदापुर में गरम खाना न देने के विवाद में सोमवार की रात देवर ने क्लच वायर से विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने मुख्य आरोपी देवर व पति सहित छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी देवर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कासगंज जनपद के सहावर क्षेत्र के गांव भिलौली निवासी कुंवरचंद की बेटी 22 वर्षीय संध्या की शादी इसी वर्ष 6 फरवरी को मदापुर निवासी लोकेश पुत्र बहादुर के साथ हुई थी। लोकेश गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। संध्या ससुर व देवर राहुल के साथ गांव में रहती थी। सोमवार रात ससुर किसी कार्यक्रम में गए थे। राहुल कहीं से घूमकर आया और उसने संध्या से गरम खाना मांगा। मगर संध्या ने न खाना गरम किया और न बनाया। इसी पर दोनों में बहस व गुत्थम-गुत्था हो गई। गुस्से में राहुल ने घर में पड़े बाइक के क्लच वायर से गला घोंटकर संध्या की हत्या करदी। इसके बाद कुछ देर तक वह शव के पास बैठा रहा, फिर थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात बताई। पहले तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। जब उसने जोर देकर कहा तो पुलिस उसे लेकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां संध्या का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

-इस घटना के मूल में देवर द्वारा खाना न देने का विवाद बताते हुए हत्या करना स्वीकारा है। राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।-नरेंद्री सैनी, सीओ बरला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed