{"_id":"62cc82bd15bd4b6c26600189","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2958441198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरा ने तरसाया, मगर जून में जिले में जमकर ‘बरसी’ शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरा ने तरसाया, मगर जून में जिले में जमकर ‘बरसी’ शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून में देरी के कारण गर्मी सितम बनकर बरस रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई जतन कर रहे हैं लेकिन जिले में कुछ लोग ऐसे हैं, जो खुद पर बियर व शराब की बारिश करा रहे हैं ताकि गर्मी से निजात पा सकें। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में जून माह में देसी, अंग्रेजी शराब व बियर की 132.27 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। बियर की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले माह 35.45 करोड़ रुपये की बीयर बिकी।
पिछले वित्तीय वर्ष के जून में 48.15 करोड़ रुपये की देसी शराब, 47.10 करोड़ रुपये की अंग्रेजी और 14.47 करोड़ रुपये की बीयर की बिक्री हुई थी। इस साल जून में शराब के साथ ही बीयर की बिक्री में भी तेज उछाल आया है। इसमें 49.68 करोड़ की देसी शराब, 47.14 करोड़ की अंग्रेजी शराब और 35.45 करोड़ रुपये की बियर की बिक्री हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल से मार्च तक कुल 682.43 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।
- जिले में देसी, अंग्रेजी शराब के साथ ही बियर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले अधिक बढ़ी है। इससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। देसी शराब केवल टेट्रा पैक में बेची जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. सतीश चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी
ये है जिले में स्थिति
- 484 दुकानें शराब की हैं।
- 129 दुकानें बियर की हैं।
- 246 दुकानें देसी शराब की हैं।
- 109 दुकानें अंग्रेजी शराब की हैं।
जून महीने में पिछले तीन साल में हुई बिक्री
वर्ष धनराशि रुपये में
2020-21 106.69 करोड़
2021-22 110.02 करोड़
2022-23 132.27 करोड़