फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : शहर के चौराहों की लालबत्ती हुईं खराब, मनमानी दौड़े वाहन

Thu, 09 Jun 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दुबे का पड़ाव चौराहे पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटें। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर लगीं लाल बत्ती मंगलवार की देर रात तकनीकी कारणों से बंद हो गईं, जो बुधवार देर रात तक खराब ही पड़ी रहीं। ऐसे में शहर का यातायात पुलिस कर्मियों के इशारे पर चला। लालबत्ती न होने के चलते चालकों ने भी मनमानी वाहन दौड़ाए। इसके चलते यातायात को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर निगम के सामने और कचहरी के सामने स्मार्ट रोड बन रहा है। इससे पहले इस रोड पर केबिल डालने का भी काम चल रहा है। इसी दौरान मंगलवार की देर रात लालबत्ती से संबंधित केबिल कट गईं और लाल बत्ती बंद हो गईं। रात भर तो स्थित ठीक रही, लेकिन जैसे ही सुबह हुई तो शहर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर लालबत्ती बंद देखकर शहरवासी परेशान हो गए।
विज्ञापन

कई लोग सड़क पर वाहन रोककर लाल बत्ती की ओर ताकते रहे, लेकिन काफी देर तक कुछ भी समझ न आने पर वह निकलते रहे। तमाम वाहन चालक बिना रुके सीधे निकलते रहे। इस वजह से चौराहों-तिराहों पर जाम जैसे हालात भी बने। पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों के इशारों से यातायात सुचारू कराया। बुधवार को दिन भर यह समस्या दूर नहीं हो सकी। अधिकारी देर रात तक इसको दुरुस्त करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्मार्ट रोड के काम के चलते ट्रैफिक लाइस से संबंधित केबिल मंगलवार रात को कट गईं। इसे बुधवार रात तक सही करा लिया जाएगा। -अहसान रब, मीडिया सहायक नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed