{"_id":"62a0f81ff5c74559454f7a5e","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali293447527","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शहर के चौराहों की लालबत्ती हुईं खराब, मनमानी दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शहर के चौराहों की लालबत्ती हुईं खराब, मनमानी दौड़े वाहन
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव चौराहे पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटें।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर लगीं लाल बत्ती मंगलवार की देर रात तकनीकी कारणों से बंद हो गईं, जो बुधवार देर रात तक खराब ही पड़ी रहीं। ऐसे में शहर का यातायात पुलिस कर्मियों के इशारे पर चला। लालबत्ती न होने के चलते चालकों ने भी मनमानी वाहन दौड़ाए। इसके चलते यातायात को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
नगर निगम के सामने और कचहरी के सामने स्मार्ट रोड बन रहा है। इससे पहले इस रोड पर केबिल डालने का भी काम चल रहा है। इसी दौरान मंगलवार की देर रात लालबत्ती से संबंधित केबिल कट गईं और लाल बत्ती बंद हो गईं। रात भर तो स्थित ठीक रही, लेकिन जैसे ही सुबह हुई तो शहर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर लालबत्ती बंद देखकर शहरवासी परेशान हो गए।
कई लोग सड़क पर वाहन रोककर लाल बत्ती की ओर ताकते रहे, लेकिन काफी देर तक कुछ भी समझ न आने पर वह निकलते रहे। तमाम वाहन चालक बिना रुके सीधे निकलते रहे। इस वजह से चौराहों-तिराहों पर जाम जैसे हालात भी बने। पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों के इशारों से यातायात सुचारू कराया। बुधवार को दिन भर यह समस्या दूर नहीं हो सकी। अधिकारी देर रात तक इसको दुरुस्त करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
--
स्मार्ट रोड के काम के चलते ट्रैफिक लाइस से संबंधित केबिल मंगलवार रात को कट गईं। इसे बुधवार रात तक सही करा लिया जाएगा। -अहसान रब, मीडिया सहायक नगर निगम।