फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : जब मुंह दिखाई में सड़क बन सकती है तो यहां क्यों नहीं

Thu, 12 May 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
टूटी सड़क को लेकर विजडम पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के साथ बैठक करते चेयरमैन प्रमोद गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड को जीटी रोड से जोड़ने वाली क्वार्सी से सिंघौली तक सड़क निर्माण का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। बुधवार को इस संबंध में विजडम पब्लिक स्कूल में स्टाफ और अभिभावकों ने बैठक कर सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। साथ में जनप्रतिनिधियों के प्रति यह सवाल उठाया कि जब सांसद मुंह दिखाई में एक सड़क बनवाने का ऐलान कर सकते हैं तो इस सड़क पर तो काफी आबादी है। इस पर ध्यान किसी जनप्रतिनिधि का क्यों नहीं जा रहा। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इस सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कराएं।
विज्ञापन

क्वारसी और एटा चुंगी चौराहे के जाम के बोझ को कम करने के लिए इस रोड का प्रयोग आपात काल में किया जाता है। मगर, इसकी हालत इतनी खस्ता है कि वाहन लेकर चलना मुश्किल होता है। अगर इसका निर्माण हो जाए तो स्थायी बाईपास बनाया जा सकता है। इस आवाज को बुलंद करने के लिए स्थानीय लोग भी अमर उजाला के साथ खड़े होने लगे हैं। इसको लेकर मंगलवार को विजडम पब्लिक स्कूल में बैठक कर सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। इस दौरान एक ही बात कही कि आखिर इस सड़क के निर्माण पर जनप्रतिनिधियों का ध्यान क्यों नहीं जा रहा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिछले चार साल से टूटी सड़क की शिकायत करते आ रहे हैं। कई बार अपने निजी मद से सड़क के गड्ढों को भरवाया भी है। ताकि बच्चों को परेशानी न हो।-प्रमोद कुमार गुप्ता, चेयरमैन विजडम पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़क होने व नाले की गंदगी की वजह से बच्चों को आने जाने में दिक्कत होती है। छुट्टी के समय में शिक्षकों को लगाकर सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को बाहर निकलवाया जाता है। निर्मल अग्रवाल, प्रधानाचार्य

हम बच्चों को स्कूल में स्कूटी से लेकर आते हैं और जाते हैं। मगर इस रास्ते पर आते ही डर बना रहता है, क्योंकि सड़क बेहद खराब है।-स्वाती सिंह, अभिभावक
टूटी सड़क की वजह से कई बार दुर्घटना होने से बची है। इस सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है। अब यह बेहद व्यस्त हो गई है।-सौरभ शर्मा, अभिभावक
--
बच्चों को स्कूल छोड़ने व लाने में दिक्कत होती है। ऑटो वाले भी इस सड़क की बदहाली के कारण मनमानी रुपया वसूलते हैं।-संध्या उपाध्याय, अभिभावक
सिंचाई विभाग से एनओसी दिलाने के लिए नागरिकों ने जल शक्ति मंत्री को सौंपा ज्ञापन
क्वार्सी से जाफरी ड्रेन होकर सिंधोली तक छह किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण कराने के लिए स्थानीय नागरिकों ने जैथपुरा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क को बनाने के लिए तैयार है। जमीन सिंचाई विभाग की होने के कारण एनओसी प्रदान कर दी जाए। इस मामले में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि लखनऊ जाकर देखेंगे कि किस स्तर पर एनओसी जारी होने की प्रक्रिया रुकी हुई है। अगर खास आपत्ति नहीं हुई तो समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed