फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गर्म मसाला निकाल रहा आंसू, दोगुने से ज्यादा की हुई काली मिर्च

Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बढ़ती महंगाई में अब मसाले ने भी अपनी आमद दर्ज करा दी है। पंद्रह दिन में मिर्च, जीरा, बड़ी इलायची सहित अन्य मसालों के दाम दोगुना से अधिक हो गए हैं। जो लोगों के आंसू निकाल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि माल भाड़ा बढ़ने से तेजी आ रही है। वहीं दूसरा मध्य प्रदेश की मिर्च की फसल में कीड़ा लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

महावीर गंज बाजार स्थित मसाले के थोक कारोबारियों का कहना है कि मिर्च तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से आती है। मध्य प्रदेश की फसल में तो कीड़ा लग गया है। अब तमिलनाडु से मिर्च आ रही है। वहां से मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। वहीं, पेट्रोल डीजल के दामों में रोजाना इजाफा हो रहा है, इसके चलते माल भाड़ा बढ़ गया है। इसका असर भी मसालों पर है। बाजार में माल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक है। कारोबारियों ने बताया कि पहले काली मिर्च 520 रुपये किलो थी, जो अब 600 रुपये किलो है। वहीं लोंगी मिर्च, जिसका उपयोग दालसेब वाले करते हैं पहले 600 रुपये किलो थी, जो अब 1200 रुपये किलो के पार है। हल्दी भी बीस रुपये किलो तेज हो गई है। इसके चलते गर्म मसाले के दाम में भी 250 रुपये किलो की तेजी है।
विज्ञापन

पैकेट वाले मसाले का वजन कम हुआ
दुबे का पड़ाव स्थित व्यापारी नितिन नानवानी बताते हैं कि ब्रांडेड कंपनियों ने अपने मसाले का दाम तो नहीं बढ़ाया। लेकिन पैकिंग में वजन कम कर दिया है। बाजार में बिकने वाला चना मसाला, साम्बर मसाला, छोेले मसाला, पाव भाजी मसाला आदि मसालों के 10 रुपये में पैकिंग उपलब्ध है। पहले 10 वाले पैकेट में लगभग 20 से 30 ग्राम मसाला आता था। जो अब घटकर 10 से 13 ग्राम रह गया है। ऐसा ही हाल सौ ग्राम की पैकिंग का है। उसका भी बिना रेट बढ़ाए वजन 60 से 70 ग्राम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्च, मसाले, धनिया के दामों में एकदम तेजी आई है। पैकिंग में मसालों का वजन कम कर दिया गया है। हालांकि रुपये नहीं बढ़ाए हैं। जीरा भी 160 से 250 रुपये किलो हो गया है।

अतुल गौड़, उद्यमी
काली मिर्च, पीली मिर्च, धनिया, जीरा, गर्म मसाला लगभग सभी के दाम पंद्रह दिन में बढ़ गए हैं। मध्य प्रदेश की मिर्च में कीड़ा लग गया है। माल भाड़ा बढ़ने का भी असर है।
विष्णु ठाकुर, थोक मसाला कारोबारी
ये आया अंतर
पहले अब
धनिया 70 रुपये किलो 140 रुपये किलो
लाल मिर्च 160 रुपये किलो 210 रुपये किलो
पीली मिर्च 300 रुपये किलो 800 रुपये किलो
काली मिर्च 520 रुपये किलो 600 रुपये किलो
जीरा 160 रुपये किलो 250 रुपये किलो
गर्म मसाला 750 रुपये किलो 1000 रुपये किलो
बड़ी इलायची 700 रुपये किलो 800 रुपये किलो
लोंगी मिर्च 600 रुपये किलो 1200 रुपये किलो
हल्दी 90 रुपये किलो 110 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed