{"_id":"6276d7879a2344404f0bdfa6","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2910197178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : घरेलू सिलिंडर 50 रुपये मंहगा, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : घरेलू सिलिंडर 50 रुपये मंहगा, रसोई का बजट बिगड़ा
विज्ञापन
अर्पित तिवारी गैस एजेंसी संचालक
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। शनिवार को घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर 50 रुपये की वृद्धि हुई है। अब 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 1018 रुपये का हो गया है। इससे पहले भी रसोई गैस पर 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। पहले घरेलू सिलिंडर की कीमत 968 रुपये थी। अगर आप एजेंसी से जाकर सिलिंडर लेते हैं, तो आपको ट्रांर्स्पोटेशन चार्ज के नाम पर 29 रुपये कम में सिलिंडर मिलेगा। सिलिंडर पर बढ़ी कीमतों का असर एक बार फिर घर की रसोई पर दिखेगा। पेट्रोल डीजल पर भी लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों का कहना है कि बेरोजगारी के इस दौर में घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया।
घरेलू सिलिंडर पर शनिवार से 50 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसकी कीमत 1018 रुपये हो गई है। पहले 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर की कीमत 968 रुपये थी।
अर्पित तिवारी, गैस एजेंसी संचालक
बाजार में वैसे ही इतनी महंगाई है। हर चीज पर तेजी है। दो महीने बाद सिलिंडर के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में घर का बजट बिगड़ रहा है।
प्रियंका गोयल, गृहणी
पेट्रोल डीजल की तरह अब सिलिंडर के भी दाम बढ़ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही पचास रुपये बढ़े थे। अब फिर से वृद्धि हो गई। सरकार को महंगाई कम करने पर ध्यान देना चाहिए।
करन सैनी, युवा