{"_id":"6276d4051abd1e70af6ebc86","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali291019485","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नगर निगम ने आयोग में भेजी थी हाजिरी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नगर निगम ने आयोग में भेजी थी हाजिरी माफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के जनसूचना अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के प्रकरण में अब नगर निगम अपील की तैयारी में है। खास बात है कि नगर निगम ने राज्य सूचना आयोग में नियत 31 मार्च की तारीख पर न आ पाने के लिए कारण सहित हाजिरी माफी भेजी थी। इसके बाद जुर्माना लगाया गया है।
शासन के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी के रूप में तैनात सेवानिवृत्त कर्नल निशीथ सिंघल और उनकी टीम का हाथरस अड्डा पर प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें कार्यमुक्त किया गया था। इसी से खफा कर्नल निशीथ सिंघल ने आरटीआई में सूचना मांगी, जिसमें कार्यकारिणी में मौजूद लोगों आदि को लेकर सूचनाएं मांगी। नगर निगम के जनसूचना अधिकारी/कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के अनुसार इस संबंध में दिए जाने योग्य सूचनाएं दे दी गईं। इसके खिलाफ उन्होंने अपील की। इस अपील पर 31 मार्च तारीख नियत थी। चूंकि उस दिन वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होता है। इसलिए हमने सूचना आयोग को पत्र भेजकर नियत तारीख पर न आने के संबंध में कारण सहित हाजिरी माफी भेज दी थी। अब यह जानकारी की जाएगी कि पत्र वहां पहुंचा या नहीं। साथ में जुर्माने के संबंध में अपील की जाएगी।