फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

खैर में महिला को सिर मुंडवाकर गंजा करने में गिरफ्तारी की मांग

Fri, 22 Apr 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खैर थाना क्षेत्र के गांव तकीपुर में विवाहिता को सिर मुंडवाकर गंजा करने और पीटने की घटना में अभी ससुरालियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात से मुलाकात की और आरोप लगाया कि मुकदमे में नामजद ससुराली फरार घूम रहे हैं। उस पर व उसके परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस मुकदमे में नामजद एक पुलिसकर्मी भी थाना पुलिस से साठगांठ कर मुकदमे को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। इस पर एसपी देहात ने उचित कार्रवाई आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

घटना 11 अप्रैल की है। घटना के संबंध में महिला ने बताया वह मथुरा के थाना राया क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी गांव तकीपुर के वीनेश संग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं, मगर ससुराल में उसका लगातार उत्पीड़न होता आ रहा है। 11 अप्रैल को ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा और जब वह बेहोश हो गई तो उसके हाथ पैर बांधकर बाल काटकर उसे गंजा कर बेइज्जत किया। बाद में एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना में उसके पति के अलावा अन्य ससुराली आरोपी हैं, जबकि मैनपुरी में सिपाही के पद पर तैनात जेठ के लड़के की मुख्य भूमिका है। इस घटना की सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग यहां आए और उन्होंने 16 अप्रैल को खैर में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बमुश्किल मुकदमा दर्ज किया और पति को जेल भेज दिया, मगर अब ससुराली उस मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी सिपाही के इशारे पर थाना पुलिस भी हीलाहवाली कर रही है। अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा रहे हैं। एसपी देहात ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि एक आरोपी घटना में जेल जा चुका है। बाकी की भूमिका की जांच हो रही है। सिपाही की भूमिका भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed