फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रंग फिंकने से पहले या खत्म होने के बाद बाजार जाएं मुस्लिम : शहर मुफ्ती

Fri, 18 Mar 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि होली खेलने के वक्त मुस्लिम पुरुष और महिलाओं से बाजार में न जाने की अपील की है। जुमा होने के नाते बाजार जाने से परहेज करें।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती ने कहा कि होली रंग फिंकने से पहले या फिर रंग खेलने के बाद बाजार जाएं। अगर किसी पर रंग के छींटे पड़ जाएं तो उसे नजर अंदाज करें। इसमें कोई बात नहीं होनी चाहिए। भाईचारा बनाकर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके त्योहार का ख्याल रखें। शहर मुफ्ती ने कहा कि जुमे की नमाज के वक्त में बदलाव नहीं किया गया है। जुमे की नमाज उस्मान पाड़ा स्थित आतियान मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे, जामा मस्जिद ऊपरकोट में 1:45 बजे, शीशा वाली मस्जिद में 1:30 बजे, बू अली शाह मस्जिद में दोपहर 2:15 बजे पढ़ी जाएगी। बाकी मस्जिदों में भी जुमे की नमाज का समय यथावत रहेगा।
विज्ञापन

आज शब-ए-बरात, घर-मस्जिदों में होगी इबादत
आज शब-ए-बरात है। घर-मस्जिदों में इबादत होगी। धर्म गुरुओं का कहना है कि 14वीं शाबान यानी शुक्रवार की शाम से इबादत शुरू हो जाएगी। यह रात गुनाहों से निजात पाने की रात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के मुफ्ती प्रोफेसर जाहिद अली खान ने बताया कि 15वीं शाबान यानी शनिवार को मुस्लिमों को रोजा रखना चाहिए, जबकि 14-15वीं शाबान के दरम्यान मुस्लिमों को कब्रिस्तान जाकर सुपुर्द-ए-खाक रिश्तेदारों की मगफिरत की दुआएं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed