फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : होली पर बाजार ग्राहकों से हुआ गुलजार

Mon, 14 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड पर होली को लेकर दुकान पर पिचकारी खरीदती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल की पाबंदियां खत्म होने के साथ ही लोगों में होली को लेकर इस बार काफी उत्साह दिख रहा है। रविवार को बाजार में रंग, गुलाल, पिचकारी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्कूल के छात्र भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। होली पर बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया है।
विज्ञापन

होली में अब चार दिन शेष हैं। लोग होली की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार पूरी तरह से होली के रंगों से सज गया है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग होली के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में भीड़ जुटने से व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। बच्चे गुलाल व पिचकारी के साथ साथ मुखौटा और टोपी भी खरीद रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में लोग पक्के रंगों से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने एक दूसरे को रंग से किया सराबोर
होली का रंग अब स्कूली छात्रों पर चढ़ने लगा है। स्कूल की छु्ट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने साथियों के साथ अबीर रंग लगाकर होली खेलते नजर आते हैं। एक दूसरे को रंग से सराबोर करते हैं। इस दौरान राहगीरों पर गुलाल डाल डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की शांति समिति की बैठक
होली व शबे बरात को लेकर एसएसपी कलानिथि नैथानी ने सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों के साथ रविवार को शांति समिति की बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, डिजिटल वालंटियर के साथ पीस कमेटी की बैठक करने को कहा। झूठी खबरों व अफवाहों को फैलने से रोकने, समस्या होने पर लोगों से संबंधित पुलिस अधिकारी से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed